Realme 16x 5G: Realme भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आई लीक्स से पता चलता है कि इस फोन का लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। फोन के स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन पहले ही सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतार सकती है।
Realme जल्द भारत में Realme 16x 5G लॉन्च कर सकता है। यह फोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन, दमदार बैटरी, 5G सपोर्ट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ बजट यूजर्स को टारगेट करेगा।
स्टोरेज वेरिएंट में मिलेंगे कई विकल्प
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme 16x 5G तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। इन ऑप्शन से साफ है कि कंपनी बजट और मिड-रेंज दोनों तरह के यूजर्स को ध्यान में रख रही है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
फोन के डिजाइन को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है। लॉन्च के समय इसमें दो कलर ऑप्शन एंड्योरेंस ब्राउन और ग्लोरी व्हाइट मिल सकते हैं। Realme पिछले कुछ समय से अपने फोन के डिजाइन में नए प्रयोग कर रही है इसलिए उम्मीद है कि यह फोन भी आकर्षक लुक के साथ आएगा।
फीचर्स क्या हो सकते हैं
कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन में बड़ा डिस्प्ले और स्मूद रिफ्रेश रेट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity chipset दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI के साथ आ सकता है।
READ MORE: Selfie Mirror के साथ Realme 16 5G लॉन्च, जानें फीचर्स
Realme 15x 5G की जगह ले सकता है
माना जा रहा है कि Realme 16x 5G, पिछले साल लॉन्च हुए Realme 15x 5G की जगह ले सकता है। Realme 15x 5G में 6.8 इंच HD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स थे। ऐसे में अगर नए मॉडल में थोड़ा भी अपग्रेड मिलता है, तो यह फोन बाजार में मजबूत दावेदार बन सकता है।
READ MORE: Vivo Y500i की एंट्री, Redmi और Realme की बढ़ी टेंशन
कीमत क्या हो सकती है
कीमत को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि Realme 16x 5G की कीमत भारत में 16,999 रुपये से 19,999 रुपये के बीच हो सकती है। कुल मिलाकर, यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो कम बजट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
