Best energy saving air coolers: भारत की भीषण गर्मी में एयर कूलर एक ऐसा साधन है जो हमें ठंडक देता हीं है। साथ-साथ हमारे बजट का भी ख्याल रखता है। 2026 के इस दौर में कूलर की तकनीक काफी उन्नत हो चुकी है। बाजार में ऐसे-ऐसे कूलर आ चुके हैं कि जो एक साधारण बल्ब जितनी बिजली पर भी चल सकते हैं। तो आइए जानते हैं भारत के सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल एयर कूलर्स और उनकी विशेषताओं के बारे में।
बिजली की भारी बचत के लिए चुनें ये आधुनिक एयर कूलर्स। जानिए कैसे ये मॉडल्स इनवर्टर पर भी घंटों चलते हैं और आपके पैसे बचाते हैं।
आधुनिक एयर कूलर्स में बिजली बचाने वाली तकनीकें
बिजली की कम खपत के पीछे सबसे बड़ा हाथ BLDC मोटर का है। यह मौजूदा पारंपरिक मोटरों के विपरीत यह मोटर बिजली का खर्चा कम करती हैं। इतना ही नहीं इनवर्टर पर चलते समय बहुत कम लोड लेती हैं। इसके अलावा, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स और हाई-एफिशिएंसी पंप के तालमेल से कूलर को कम ऊर्जा में ज्यादा हवा फेंकने में मदद मिलती है। आजकल स्मार्ट कूलर में ऐसे-ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिसके कारण अनावश्यक बिजली खपत पर काफी हद तक कंट्रोल हुई है। इसमें स्लीप मोड और टाइमर जैसे फीचर्स भी शामिल है।
कम बिजली खपत वाले प्रमुख मॉडल और उनकी खूबियाँ
यदि आप बिजली बचाने वाले कूलर की तालाश में हैं तो आपके लिए Symphony Diet 3D 55i एक शानदार विकल्प बन सकता है। यह मॉडल अपनी ‘i-Pure’ तकनीक के लिए जाना जाता है। बहुत ही कम वॉट की खपत पर मीडिल साइज के कमरे को ठंढ़ा कर देता है। इसकी बनावट ऐसी है कि यह कम जगह घेरता है और बिजली के बिल को भी कंट्रोल में रखता है। इसी तरह, Crompton Optimus Neo खासकर उन लोगो के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो इनवर्टर पर कूलर चलाना चाहते हैं। इसमें उपयोग होनेवाले एवरलास्ट पंप और हनीकॉम्ब पैड्स लंबे समय तक ठंडक बरकरार रखते हैं। जिससे पंखे की गति कम रखने पर भी बेहतर कूलिंग मिलती है। वहीं, छोटे कमरों के लिए Bajaj PX97 Torque आज भी एक भरोसेमंद और किफायती नाम है। इसकी बिजली खपत इतनी कम है कि आप इसे पूरी रात बिना किसी चिंता के चला सकते हैं।
READ MORE– कूलर खरीदने से पहले ये जानना जरूरी है, वरना हो सकता है नुकसान
मात्र एक सीलिंग फैन के बराबर बिजली
तेजी से बदलते समय में तकनीक कमाल के सामने आ रहे है। हाल के वर्षों में Atomberg जैसे ब्रांड्स ने अपनी BLDC सीरीज के साथ सबको चौंका दिया है। इनके कूलर मात्र 28 से 50 वॉट की बिजली पर चल सकते हैं। आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि इसमें मात्र एक सीलिंग फैन के बराबर बिजली की खपत होती है। वहीं बड़े हॉल या ड्राइंग रूम के लिए Havells KoolMaster जैसे भारी क्षमता वाले कूलर भी अब ऊर्जा-बचत के मानकों के साथ आने लगे हैं।
READ MORE– 45°C गर्मी में कौन टिकेगा, कूलर या AC? जानिए सही विकल्प
एयर कूलर vs AC से जानें बचत का सीधा हिसाब
बिजली की खपत के मामले में एयर कूलर हमेशा एयर कंडीशनर से आगे रहता है। जहाँ एक औसत AC चलाने पर महीने का बिल हजारों में आता है। वहीं, एक एनर्जी एफिशिएंट एयर कूलर आपके महीने के खर्च में मात्र कुछ सौ रुपयों का इजाफा करता है। एक सामान्य 1.5 टन का AC जितनी बिजली 1 घंटे में लेता है। उतने में एक आधुनिक एयर कूलर लगभग 10 से 12 घंटे तक चल सकता है।
अगर आप बढ़ियां ठंढ़क लेना चाहते हैं और जेब पतली है बिजली का टेंशन है तो इस समय आपके लिए एयर कूलर बेस्ट हो सकता है। हां, लेकिन खरीदारी करते समय एक बात को हमेशा ध्यान मॉडल इनवर्टर फ्रेंडली हो और उसमें आधुनिक मोटर तकनीक का उपयोग किया गया हो।
