Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: Vivo के मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में इस समय दो दमदार फोन Vivo X200 FE और Vivo X300 FE चर्चा में हैं। X200 FE भारत में पहले से उपलब्ध है, जबकि X300 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। ध्यान रखें कि X300 FE से जुड़ी जानकारी अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ घोषित नहीं किया है।
क्या Vivo X300 FE वाकई X200 FE से बेहतर है? इस तुलना में जानें दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत, कैमरा और बैटरी की पूरी जानकारी।
डिजाइन और डिस्प्ले
दोनों फोन का साइज लगभग एक जैसा है इसलिए हाथ में पकड़ने का अनुभव समान रहेगा। X300 FE थोड़ा मोटा और भारी है, जबकि X200 FE 8 mm मोटा और 186g वजन का है। कलर ऑप्शन में फर्क है। X300 FE मिस्टी पर्पल, रेडिएंट व्हाइट, कूल ब्लैक और ग्रीन में आएगा, जबकि X200 FE लक्स ग्रे, एम्बर येलो और फ्रॉस्ट ब्लू में मिलता है।
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 6.31 इंच स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1216 x 2640 रेजोल्यूशन मिलता है, लेकिन X300 FE में LTPO AMOLED पैनल है, जो बैटरी बचाने में मदद करता है। इसमें 2160Hz PWM डिमिंग भी है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। दोनों फोन 5000 निट्स ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आते हैं।
कीमत और लॉन्च
Vivo X200 FE भारत में 2025 को लॉन्च हुआ था। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, Vivo X300 FE की भारत में लॉन्च डेट अभी तय नहीं है, लेकिन कंपनी इसे टीज कर रही है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत ज्यादा होगी, लगभग 71,000 रुपये तक जा सकती है।
कैमरा
दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा 50MP वाइड, 50MP पेरिस्कोप और 8MP अल्ट्रावाइड सेटअप मिलता है। साथ ही ZEISS ऑप्टिक्स भी मिलते हैं। X300 FE 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि X200 FE 4K तक सीमित है। X200 FE में Sony IMX921 और IMX882 सेंसर मिलते हैं और इसमें Supermoon, Astro और ZEISS पोर्ट्रेट जैसे मोड भी हैं। दोनों में 50MP फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो और स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट करता है।
बैटरी
बैटरी के मामले में दोनों बराबर हैं। दोनों में 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। लेकिन X300 FE में 40W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी है, जो X200 FE में नहीं है।
READ MORE: क्या 2027 के बाद स्मार्टफोन की तरह हर घर में होगा ह्यूमनॉइड रोबोट?
परफॉर्मेंस
यह सबसे बड़ा अंतर है। X300 FE में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है, जबकि X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ मिलता है। दोनों में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है, लेकिन X300 FE में तेज UFS 4.1 स्टोरेज और Android 16 मिलता है। वहीं X200 FE Android 15 और UFS 3.1 के साथ आता है।
READ MORE: स्मार्टफोन नहीं, चलता-फिरता पावरहाउस और पॉकेट थिएटर भी
कौन सा फोन बेहतर है?
अगर आपका बजट कम है, तो X200 FE एक अच्छा और बैलेंस्ड फोन है। इसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस सब ठीक-ठाक मिल जाता है, लेकिन अगर आप ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं, तो X300 FE ज्यादा एडवांस फीचर्स, बेहतर प्रोसेसर और भविष्य के हिसाब से बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसकी असली कीमत और उपलब्धता लॉन्च के बाद ही साफ होगी।
