Asus laptop 2026: Asus ने अपना नया लैपटॉप Asus ExpertBook Ultra लॉन्च किया है। इसे खास तौर पर बिजनेस लीडर्स जैसे CXO, स्टार्टअप फाउंडर्स और MSME मालिकों के लिए बनाया गया है। यह लैपटॉप सिर्फ साधारण काम के लिए नहीं, बल्कि हाई-लेवल प्रोफेशनल जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Asus ने ExpertBook Ultra लॉन्च कर अपनी कमर्शियल लैपटॉप लाइनअप को और मजबूत किया, नए फीचर्स के साथ प्रोफेशनल यूजर्स को मिलेगा बेहतर परफॉर्मेंस और भरोसा।
बिजनेस यूजर्स के लिए खास डिजाइन
ExpertBook Ultra को ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो लगातार काम करते हैं और कई जगहों पर ट्रैवल करके भी काम संभालते हैं। इसमें लंबी बैटरी लाइफ दी गई है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसे बाहर और अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
इस लैपटॉप में एक पावरफुल CPU, नई पावर डिलीवरी सिस्टम और एडवांस थर्मल डिजाइन दिया गया है। इसकी वजह से बैटरी ज्यादा समय तक चलती है और परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता। भारी काम जैसे मल्टीटास्किंग, प्रेजेंटेशन या डेटा प्रोसेसिंग भी आसानी से हो जाता है।
डिस्प्ले और विजुअल क्वालिटी
इस लैपटॉप की स्क्रीन काफी एडवांस है। इसमें 1400 nits HDR ब्राइटनेस और 600 nits SDR ब्राइटनेस मिलती है। इसे Gorilla Glass Victus और Gorilla Matte प्रोटेक्शन मिला है, जो स्क्रीन को मजबूत बनाता है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड एंटी-ग्लेयर Nano etching टेक्नोलॉजी भी है, जिससे स्क्रीन कागज जैसी साफ दिखाई देती है और बाहर धूप में भी आराम से देखा जा सकता है।
मजबूत और मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड
ExpertBook Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है। लॉन्च के दौरान इसे कई कठिन टेस्ट से गुजारा गया जैसे गिराना, पानी डालना, भारी वजन से दबाना और बंद करते समय बीच में ऑब्जेक्ट रखना। इसके बावजूद यह लैपटॉप पूरी तरह सुरक्षित रहा। इसमें मैग्नीशियम-एलुमिनियम अलॉय बॉडी दी गई है, जो हल्की होने के साथ बहुत मजबूत भी है। यह मटेरियल एयरोस्पेस और मोटरस्पोर्ट में भी इस्तेमाल होता है। इसके ऊपर Nano Ceramic कोटिंग दी गई है, जिससे स्क्रैच नहीं पड़ते और साफ करना आसान रहता है।
हल्का और पोर्टेबल डिजाइन
यह लैपटॉप सिर्फ 14 इंच साइज में आता है और इसका वजन 1 किलो से भी कम है। इसका हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे आसानी से कैरी करने योग्य बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो हमेशा ट्रैवल में रहते हैं।
READ MORE: Chrome का कमाल, लैपटॉप से भी कर पाएंगे Live Location शेयर
कीमत और वेरिएंट
- Intel Core Ultra X7 358H, 32GB RAM, 1TB SSD – 2,39,999
- हाई वेरिएंट 64GB RAM, 2TB SSD – 3,49,990
- Intel Core Ultra U5 325, 16GB RAM, 512GB SSD – 1,49,990
इसके साथ Asus ने अपनी P सीरीज भी बढ़ाई है, जिसमें कई कॉन्फ़िगरेशन और एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।
READ MORE: अब लैपटॉप, पीसी की जरूरत नहीं, NexPhone से काम करें कहीं भी!
कंपनी का बयान
Asus के ग्लोबल को-CEO Samson Hu ने कहा कि ExpertBook Ultra भारत के बिजनेस लीडर्स के लिए ‘State of Brilliance’ अनुभव देने के लिए बनाया गया है। साथ ही P सीरीज को भी छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए और बेहतर बनाया जा रहा है।
