trump reaction tim cook steps down apple ceo controversy

ट्रंप का ‘Kiss My A**’ बयान ठंडा, टिम कुक के नाम पर नई चर्चा

6 mins read
1 views
April 24, 2026

Tim Cook Resigns: टेक दुनिया की बड़ी कंपनी Apple में एक अहम बदलाव होने जा रहा है। कंपनी के CEO टिम कुक ने ऐलान किया है कि वह 1 सितंबर को अपने पद से हट जाएंगे। इसके बाद वह एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। उनकी जगह जॉन टर्नस कंपनी के नए CEO बनने की तैयारी में हैं। इस बदलाव को Apple के लिए एक बड़े दौर के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Apple के CEO टिम कुक 1 सितंबर को पद छोड़ने वाले हैं, जानिए उनके जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा और कंपनी में आगे क्या बदलाव होने वाले हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया

टिम कुक के इस फैसले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने Truth Social पर पोस्ट करते हुए कुक के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। ट्रंप ने बताया कि उनकी और कुक की बातचीत उनके पहले कार्यकाल के दौरान शुरू हुई थी, जब कुक ने एक बड़े मुद्दे को लेकर उनसे संपर्क किया था।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि Apple का प्रमुख उनसे मदद मांग रहा था। उन्होंने कुक को एक ‘शानदार मैनेजर और लीडर’ बताया था और कहा कि वह कई समस्याओं को बिना महंगे सलाहकारों के ही सुलझा लेते थे।

READ MORE: टिम कुक के बाद Apple का नया CEO कौन होगा?

स्टीव जॉब्स से भी की तुलना

ट्रंप ने अपने बयान में स्टीव जॉब्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि Apple ने टिम कुक के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह तुलना अपने आप में काफी चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि स्टीव जॉब्स को Apple की सफलता का आधार माना जाता है।

राजनीति से जुड़े रिश्ते

टिम कुक के राजनीतिक संबंधों को लेकर भी कई बार चर्चा हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था और लगभग 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया था। इसके अलावा वह व्हाइट हाउस में टेक इंडस्ट्री के बड़े अधिकारियों के साथ डिनर में भी शामिल हुए थे और मेलानिया ट्रंप से जुड़े एक कार्यक्रम में भी नजर आए थे।

READ MORE: मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

कुक का साफ रुख

इन सभी चर्चाओं के बीच टिम कुक ने हमेशा यह कहा है कि उनका फोकस राजनीति पर नहीं, बल्कि नीतियों पर रहता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ किया कि वह किसी भी राजनीतिक पक्ष से जुड़े नहीं हैं और केवल बिजनेस से जुड़े मुद्दों पर ही सरकार के साथ बातचीत करते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

flipkart sale 65 inch smart tv 70 percent discount offer deals
Previous Story

Flipkart सेल में धमाका, स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट

Latest from Business

Dunzo के पूर्व CEO कबीर बिस्वास का नया AI स्टार्टअप

Dunzo फाउंडर को मिला निवेशकों का साथ, AI स्टार्टअप के लिए 102 करोड़ जुटाई फंडिंग

Kabeer Biswas startup: शहरी जीवन की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। नए स्टार्टअप का

Don't Miss