indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

7 mins read
24 views
April 17, 2026

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकसइंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा।

IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब नए दौर में प्रवेश कर रही है। पारंपरिक हवाई सेवाओं से आगे बढ़ते हुए कंपनियां अब एयर टैक्सी जैसे फ्यूचर ट्रांसपोर्ट पर ध्यान दे रही हैं। इसी दिशा में IndiGo ने एक  महत्वपूर्ण डेग उठाया है। कंपनी ने एयर टैक्सी स्टार्टअप Sarla Aviation में निवेश किया है। इसे कंपनी की सोची-समझी रणनीति का हिस्मा माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

एयर टैक्सी पर ध्यान और छोटा निवेशबड़ा संकेत  

IndiGo ने Sarla Aviation में करीब 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह रकम भले ही बड़ी न लगे। लेकिन इसके पीछे का मकसद काफी अहम है। यह निवेश इस बात का संकेत देता है कि कंपनी भविष्य की टेक्नोलॉजी और नए बिजनेस मॉडल पर नजर बनाए हुए है। एयर टैक्सी सेगमेंट में यह शुरुआती प्रायस आने वाले बड़े विस्तार की ओर इशारा करता है। Sarla Aviation एक उभरता हुआ स्टार्टअप हैजो इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग, eVTOL एयरक्राफ्ट पर काम कर रहा है। कंपनी Shunya नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसे  भविष्य की एयर मोबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।  

READ MORE- एक्स-यूनिकॉर्न फाउंडर का बड़ा दांव,5.4 मिलियन डॉलर के साथ AI डिफेंस की नई क्रांति, Stendr सुर्खियों में 

बेंगलुरु से शुरू होगी नई उड़ान 

कंपनी की योजना है कि 2028 तक बेंगलुरु में एयर टैक्सी सेवा शुरू की जाए। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी दोनों पर काम किया जा रहा है। अगर यह योजना सफल होती हैतो भारत के शहरी परिवहन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरला एविशन  ने अब तक करीब 13.4 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इसमें Accel और Nikhil Kamath जैसे निवेशकों का समर्थन मिला है। नई फंडिंग का इस्तेमाल कंपनी अपने ऑपरेशनरिसर्च और विस्तार में करेगी। साथ ही एयर टैक्सी के डेवलपमेंट को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

READ MORE- BrainTech रेस में यूरोप की एंट्री, Startups को मिलेगा 60 मिलियन यूरो का सपोर्ट 

IndiGo की दूसरी कोशिश 

यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो ने एयर टैक्सी सेगमेंट में कदम रखा है। इससे पहले कंपनी की पैरेंट फर्म ने Archer Aviation के साथ साझेदारी की थी। हालांकि वह डील समय पर पूरी नहीं हो पाई और खत्म हो गई। अब सरला एविएशन  में निवेश के जरिए इंडिगो ने एक बार फिर इस सेक्टर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 

अगर एयर टैक्सी सफल होती हैतो यह शहरी यात्रा का तरीका पूरी तरह बदल सकती है। आने वाले समय में यह सेक्टर भारत में तेजी से बढ़ सकता है और नई संभावनाएं खोल सकता है। 

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

snap layoffs ai impact tech jobs future work
Previous Story

Snap ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़
Next Story

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Latest from Business

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,