Crypto Dad का ऐलान, अब किस मिशन पर नजर आएंगे जियानकार्लो

Crypto Dad का ऐलान, अब किस मिशन पर नजर आएंगे जियानकार्लो

6 mins read
9 views
April 14, 2026

Giancarlo Retirement: जे क्रिस्टोफर जियानकार्लो ने बड़ा फैसला लेते हुए कानून फर्म Willkie Farr & Gallagher से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है। वह अप्रैल के अंत तक वरिष्ठ अधिवक्ता की भूमिका में रहेंगे, उसके बाद पूरी तरह नए कामों पर ध्यान देंगे।

Crypto Dad के नाम से मशहूर जे क्रिस्टोफर जियानकार्लो ने रिटायरमेंट का किया ऐलान किया, जानें अब वह किन नए क्षेत्रों में काम करेंगे।

अब आगे क्या करेंगे?

जियानकार्लो ने साफ कहा है कि अब वह अपना पूरा समय डिजिटल एसेट्स, AI, पब्लिक पॉलिसी रिसर्च, प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और सामाजिक कामों में लगाएंगे। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि अब वह रोजमर्रा के काम से हटकर केवल रणनीतिक भूमिकाओं में काम करना चाहते हैं। जियानकार्लो पहले U.S. Commodity Futures Trading Commission (CFTC) के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने 2017 से 2019 तक इस पद पर काम किया।

 

उनके कार्यकाल में पहली बार Bitcoin फ्यूचर्स को मंजूरी मिली थी, जो क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम माना जाता है। वह हमेशा यह मानते रहे कि नई टेक्नोलॉजी पर ज्यादा सख्त नियम नहीं लगाने चाहिए, ताकि इनोवेशन आगे बढ़ सके।

READ MORE: Bitcoin ETF में जबरदस्त निवेश, फरवरी के बाद सबसे बड़ा उछाल

अब सलाह और रिसर्च पर फोकस

रिटायरमेंट के बाद जियानकार्लो डिजिटल एसेट कंपनियों को सलाह देंगे, निजी निवेश करेंगे और क्रिप्टो व AI से जुड़े पब्लिक पॉलिसी पर रिसर्च करेंगे। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेंगे। दिलचस्प बात यह है कि वह अपने म्यूजिक बैंड ‘Crypto Kings’ के साथ भी जुड़े रहेंगे और परफॉर्म करते रहेंगे।

नई किताब भी ला रहे हैं

जियानकार्लो अपनी नई किताब ‘The New Adventures of CryptoDad: The Quest for Financial Freedom in the 21st Century’ अक्टूबर में लॉन्च करने जा रहे हैं। इस किताब में 2024 के अमेरिकी चुनावों के बाद क्रिप्टो मार्केट में आए बदलाव और ‘Internet of Value’ के उभरने की कहानी बताई जाएगी। उनकी पहली किताब ‘CryptoDad: The Fight for the Future of Money’ भी काफी चर्चा में रही थी।

READ MORE: Bitcoin क्रिएटर का खुलासा? रिपोर्ट ने बढ़ाया रहस्य और सस्पेंस

बदलते समय में बड़ा कदम

उनका यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में क्रिप्टो को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है। जियानकार्लो हमेशा साफ नियमों और इनोवेशन के बीच संतुलन बनाने के पक्ष में रहे हैं। अब Willkie Farr & Gallagher छोड़ने के बाद वह स्वतंत्र रूप से डिजिटल एसेट इंडस्ट्री में काम करेंगे। आने वाले समय में वह अपनी नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स के बारे में और जानकारी देंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra रिव्यू: क्या आपके लिए बेस्ट है ये फोन?
Previous Story

Samsung Galaxy S26 Ultra रिव्यू: क्या आपके लिए बेस्ट है ये फोन?

अब Copilot करेगा आपका सारा काम, बिना रुके 24 घंटे!
Next Story

अब Copilot करेगा आपका सारा काम, बिना रुके 24 घंटे!

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss