अंतरिक्ष में iPhone की एंट्री, जानिए NASA ने क्यों लिया यह फैसला

अंतरिक्ष में iPhone की एंट्री, जानिए NASA ने क्यों लिया यह फैसला

5 mins read
1 views
April 11, 2026

NASA Mission IPhone: अंतरिक्ष मिशनों की दुनिया अब धीरे-धीरे आम लोगों के और करीब आती जा रही है। Artemis II मिशन इसका ताजा उदाहरण है, जहां अंतरिक्ष यात्री इस बार स्मार्टफोन भी अपने साथ लेकर जाएंगे। यह बदलाव छोटा जरूर लगता है, लेकिन यह दिखाता है कि अंतरिक्ष में भी रोजमर्रा की तकनीक की जगह बन रही है।

अंतरिक्ष में पहली बार स्मार्टफोन का इस्तेमाल, Artemis II मिशन में iPhone 17 Pro Max से फोटो और वीडियो होंगे रिकॉर्ड।

इस मिशन में क्रू के पास iPhone 17 Pro Max के चार फोन होंगे। हालांकि, इनका इस्तेमाल बिल्कुल अलग तरीके से किया जाएगा। ये फोन कॉल, मैसेज या इंटरनेट के लिए नहीं होंगे, बल्कि केवल अंतरिक्ष यान के अंदर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनमें इंटरनेट और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।

READ MORE: क्या iPhone 17 होगा सबसे महंगा iPhone? खुला बड़ा राज

सख्त जांच के बाद मिली मंजूरी

NASA ने इन स्मार्टफोन्स को बहुत ही सख्त प्रक्रिया से गुजरने के बाद मंजूरी दी है। सबसे पहले इन्हें एक सेफ्टी पैनल के सामने पेश किया गया, जहां इनके इस्तेमाल से जुड़े हर संभावित खतरे का आकलन किया गया। जांच के दौरान यह भी देखा गया कि अगर फोन की स्क्रीन टूट जाए या कोई छोटा पार्ट निकल जाए तो उसका क्या असर होगा।

जीरो ग्रेविटी में छोटे-छोटे टुकड़े हवा में तैर सकते हैं, जो खतरनाक हो सकते हैं इसलिए हर छोटी बात को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद इन जोखिमों को कम करने के उपाय किए गए और कई टेस्ट किए गए। फोन की बैटरी सेफ्टी, गर्मी को नियंत्रित करने की क्षमता और अंतरिक्ष में इन्हें सुरक्षित रखने के तरीकों की भी जांच की गई।

READ MORE: एक नहीं रे बाबा! डुअल 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Xiaomi 18 Pro

अंतरिक्ष में ऐसे होगा इस्तेमाल

अंतरिक्ष के अंदर इन फोन को साधारण तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा। कुछ फोन वेल्क्रो की मदद से दीवारों पर लगाए जाएंगे, जबकि कुछ अंतरिक्ष यात्रियों के सूट में रखे जाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये फोन मिशन के मुख्य कैमरे नहीं हैं। अंतरिक्ष यात्री प्रोफेशनल कैमरों जैसे GoPro का भी इस्तेमाल करेंगे। स्मार्टफोन सिर्फ एक अतिरिक्त साधन होंगे। फिर भी, यह कदम खास है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WiFi Disconnect Issue
Previous Story

WiFi कनेक्शन बार-बार गिर रहा? जानें कैसे करें ठीक

Latest from Latest news

Don't Miss