Japan ने बदले Crypto नियम

Japan ने बदले Crypto नियम, निवेशकों के लिए क्या बदलेगा अब

3 mins read
8 views
April 10, 2026

Japan Crypto Law: जापान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। 10 अप्रैल को Cabinet of Japan ने एक अहम बिल को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब क्रिप्टो एसेट्स को फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट माना जाएगा। पहले क्रिप्टोकरेंसी को Funds Settlement Act के तहत सिर्फ पेमेंट टूल माना जाता था, लेकिन अब इसे Financial Instruments and Exchange Act के दायरे में लाया जाएगा, जहां स्टॉक्स और बॉन्ड्स जैसे निवेश साधनों को रेगुलेट किया जाता है। इससे साफ है कि क्रिप्टो अब एक बड़ा निवेश विकल्प बन चुका है।

क्रिप्टो पर सख्त नियम! जापान सरकार ने नया बिल पास किया, जिसमें इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक और कड़ी सजा का प्रावधान शामिल है। जानिए पूरी जानकारी।

इनसाइडर ट्रेडिंग पर सख्ती

नए नियमों के तहत गुप्त जानकारी के आधार पर ट्रेडिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। साथ ही, क्रिप्टो जारी करने वाली कंपनियों को हर साल जरूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

READ MORE: Top 10 Crypto Wallet: Ledger या ZenGo? कौन है बेस्ट ऑप्शन

नियम तोड़ने पर कड़ी सजा

सरकार ने सजा भी सख्त कर दी है। बिना रजिस्ट्रेशन के क्रिप्टो बेचने पर अब 3 साल की जगह 10 साल तक की जेल हो सकती है। जुर्माना भी 3 मिलियन येन से बढ़ाकर 10 मिलियन येन कर दिया गया है।

READ MORE: Apple की क्रिप्टोकरेंसी iToken में इन्वेस्ट करने से पहले जानें सच्चाई

कब लागू होंगे नए नियम?

अगर यह बिल मौजूदा संसद सत्र में पास हो जाता है, तो यह 2027 से लागू हो सकता है। सरकार का कहना है कि इससे बाजार ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और मजबूत बनेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gurugram के स्टार्टअप में WhatsApp पर कर्मचारी को निकालने का मामला वाय
Previous Story

WhatsApp मैसेज से नौकरी खत्म, स्टार्टअप फाउंडर पर फूटा गुस्सा!

फिल्म ‘तू या मैं’ अब Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।
Next Story

OTT पर रिलीज हुई शनाया कपूर की खौफनाक लवस्टोरी

Latest from Cryptocurrency

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

Auto driver crypto trading: बेंगलुरु की सड़कों पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। आमतौर पर ट्रिफिक सिग्नल पर ऑटो चालक सवारी ढूंढते या

Don't Miss