dhurandhar 2 ott release date jiohotstar

थिएटर में तूफान, अब OTT पर तहलका मचाने को तैयार Dhurandhar 2 जानें डेट

5 mins read
7 views
April 9, 2026

Dhurandhar 2 OTT release :  बॉलीवुड की चर्चित फिल्म Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस तूफान मचाने के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है। यह फिल्म अभी भी थिएटर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने त्योहारों के मौके पर बड़ी ओपनिंग ली और लगातार अच्छी कमाई बनाए रखी। अब दर्शकों की नजर इसके OTT रिलीज पर टिक गई है।

हालही में रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म धुरंधर अब ओटीटी पर एंट्री मारने की तैयारी में जानिए कब और किस प्लेटफार्म हो सकती है रिलीज।

प्लेटफॉर्म को लेकर मिला बड़ा संकेत

फिल्म की OTT रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है। हालांकि, प्रमोशनल पोस्टर में JioHotstar का लोगो दिखाई दिया है। जिसने यह तय कर दिया है कि फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है। वहीं, सैटेलाइट राइट्स Star Gold के पास हैं, जिससे इसकी टीवी रिलीज भी तय मानी जा रही है। फिल्म में रणवीर कपूर, आर माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल ने जबरदस्त अभिनय किया है।

READ MORE-  ‘Dhurandhar’ पर जोक मारने वाला कौन है OTT स्टार जाकिर खान

कब तक आ सकती है OTT पर?

आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं। अगर यही पैटर्न फॉलो हुआ, तो Dhurandhar 2 की डिजिटल रिलीज मई 2026 के मध्य तक हो सकती है। हालांकि, कुछ मामलों में यह समय थोड़ा बढ़ भी सकता है। रिलीज मई के अंत या जून की शुरुआत तक जा सकती है।  इनमें देर होने का एक बड़ा कारण आईपीएल को भी बताया जा रहा है। क्योंकि दर्शक का बड़ा वर्ग आईपीएल से जुड़ा है।ए

कमाई ने बढ़ाया क्रेज, इंतजार जारी

फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अगर बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें यह 1600 करोड़ के पार पहुंच चुका है। इस जबरदस्त सफलता के बीच OTT रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। फिलहाल दर्शकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। लेकिन तय है कि ओटीटी पर आने के बाद एकबार फिर धमाल मचा सकती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Emergent AI funding
Previous Story

Emergent ने मचाई स्टार्टअप दुनिया में हलचल, जुटा सकता है 250 मिलियन डॉलर

Realme C100 Launched
Next Story

चार्जिंग की टेंशन खत्म! आ गया पॉवरफुल बैटरी वाला Realme फोन

Latest from Entertainment

Don't Miss