Bitcoin Creator Name: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में Bitcoin के निर्माता Satoshi Nakamoto की पहचान आज भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। पिछले कई सालों से लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह व्यक्ति कौन है, जिसने दुनिया की पहली विकेंद्रीकृत डिजिटल करेंसी बनाई। अब एक नई रिपोर्ट ने इस रहस्य को फिर से चर्चा में ला दिया है।
सतोशी नाकामोटो कौन हैं? नई जांच में Adam Back पर शक, पुराने ईमेल और तकनीक से जुड़े कई अहम संकेत आए सामने।
नई रिपोर्ट में क्या सामने आया
एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश टेक्नोलॉजिस्ट एडम बैक को सतोशी नाकामोटो से जोड़ा जा रहा है। यह दावा पूरी तरह साबित नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट में कई महीनों की रिसर्च, पुराने ईमेल, टेक्निकल डॉक्यूमेंट्स और शुरुआती क्रिप्टो चर्चाओं के आधार पर कुछ अहम संकेत दिए गए हैं।
i’m not satoshi, but I was early in laser focus on the positive societal implications of cryptography, online privacy and electronic cash, hence my ~1992 onwards active interest in applied research on ecash, privacy tech on cypherpunks list which led to hashcash and other ideas.
— Adam Back (@adam3us) April 8, 2026
सतोशी नाकामोटो का रहस्य कैसे शुरू हुआ
यह रहस्य साल 2008 में शुरू हुआ, जब सतोशी नाकामोटो ने ‘Bitcoin: A Peer-to-peer Electronic Cash System’ नाम का एक व्हाइट पेपर जारी किया। इसके बाद 2009 में पहला Bitcoin Mining हुआ, जिसे ‘जेनेसिस ब्लॉक’ कहा जाता है।
2009 से 2010 के बीच सतोशी ऑनलाइन फोरम पर एक्टिव रहे और डेवलपर्स के साथ काम करते रहे। लेकिन 2011 में उन्होंने एक आखिरी संदेश भेजा कि प्रोजेक्ट सुरक्षित हाथों में है, और इसके बाद वे पूरी तरह गायब हो गए। तब से आज तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
READ MORE: क्रिप्टो और टोकनाइजेशन से बढ़ेगा जोखिम! IMF की चेतावनी से हड़कंप!
एडम बैक पर क्यों हो रहा शक
रिपोर्ट के मुताबिक, एडम बैक का काम बिटकॉइन के सिद्धांतों से काफी मिलता-जुलता है। उन्होंने ‘Hashcash’ नाम का सिस्टम बनाया था, जो ईमेल स्पैम रोकने के लिए ‘प्रूफ-ऑफ-वर्क’ तकनीक का इस्तेमाल करता था। यही तकनीक बाद में Bitcoin की नींव बनी।
इसके अलावा, सतोशी और ऐडम बैक की लिखने की शैली में भी कुछ समानताएं पाई गई हैं, जैसे ब्रिटिश अंग्रेजी का इस्तेमाल और टेक्निकल लिखने का तरीका। खास बात यह है कि ऐडम बैक का नाम Bitcoin के व्हाइट पेपर में भी शामिल है। जांच में मिले कुछ ईमेल बताते हैं कि 2008 में सतोशी ने ऐडम से संपर्क किया था। पहले इसे अलग-अलग व्यक्ति होने का संकेत माना गया, लेकिन अब कुछ लोग मानते हैं कि यह पहचान छुपाने का तरीका भी हो सकता है।
READ MORE: Ethereum फाउंडर Vitalik ने पेश किया भविष्य का AI सिस्टम
इनकार और संदेह अब भी कायम
इन सभी दावों के बावजूद ऐडम कई बार साफ कर चुके हैं कि वह सतोशी नाकामोटो नहीं हैं। क्रिप्टो दुनिया में पहले भी कई लोगों को सतोशी बताया गया, लेकिन कोई भी दावा पूरी तरह साबित नहीं हुआ। अब तक 100 से ज्यादा लोगों को सतोशी से जोड़ा जा चुका है। जिनमें वैज्ञानिक, डेवलपर्स और बिजनेसमैन शामिल हैं। यहां तक कि जॉन मैकेफी जैसे विवादित शख्स ने भी ऐडम का नाम लिया था।
सच्चाई कैसे सामने आएगी
विशेषज्ञों का मानना है कि सतोशी की असली पहचान तभी सामने आ सकती है, जब उनके पास मौजूद शुरुआती Bitcoin वॉलेट तक पहुंच मिल सके। माना जाता है कि इन वॉलेट्स में अरबों डॉलर के Bitcoin हैं, जिन्हें 2011 के बाद से कभी इस्तेमाल नहीं किया गया।
