Nothing Phone 3a Lite पर Flipkart Sale

20 हजार से कम में खरीदें Nothing, ऑफर ने उड़ाए होश

4 mins read
1 views
April 9, 2026

Nothing Phone 3a Lite: Nothing ने अपने मिड-बजट स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। यह फोन अब Flipkart Sale में काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है। पहले से ही यह फोन अपने डिजाइन और फीचर्स के लिए चर्चा में था, और अब ऑफर के बाद यह और भी किफायती हो गया है।

Nothing Phone 3a Lite पर Flipkart Sale में बड़ा ऑफर मिल रहा है, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ यह फोन अब सस्ते में उपलब्ध है।

कीमत और ऑफर की डिटेल

Nothing Phone 3a Lite को भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Flipkart Sale में यह फोन 20,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती लिस्टिंग कीमत 21,999 रुपये है। इसके साथ 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, इस फोन पर 16,100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ग्राहक इसे आसान EMI विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं।

READ MORE: Google Android 17 में जल्द आने वाला बड़ा अपडेट

डिस्प्ले और डिजाइन फीचर्स

इस फ़ोन में 6.77-इंच का फ़्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पंच-होल कैमरा डिजाइन है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें पांडा ग्लास लगाया गया है।

परफॉर्मेंस और कैमरा

इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

READ MORE: OnePlus 15R की लॉन्च डेट पक्की! मिलेगा दमदार बैटरी

बैटरी और सॉफ्टवेयर

इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देती है। यह 33W फ़ास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। इसमें IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट फीचर भी दिया गया है। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

इंडक्शन चूल्हे में क्यों होता है सर्कल
Previous Story

इंडक्शन चूल्हे में क्यों होता है सर्कल? जानें इसका असली काम

Latest from Gadgets

Don't Miss