Titan Stock News: Titan Company के शेयरों में 8 अप्रैल को उछाल देखने को मिला। कंपनी के मार्च तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद स्टॉक करीब 6% तक चढ़ गया। BSE पर शेयर 5.6% बढ़कर 4,470 के दिन के उच्च स्तर पर पहुंचा, जो इसका अब तक का रिकॉर्ड हाई भी है।
Titan Company के शेयर में आई तेजी, नए स्टोर और ज्वेलरी बिजनेस की शानदार बिक्री से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
भारत और विदेश दोनों जगह शानदार ग्रोथ
कंपनी ने इस तिमाही में घरेलू कारोबार में 42% सालाना बढ़त दर्ज की। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बिजनेस में 156% की बड़ी ग्रोथ देखने को मिली, जो अनुमान से काफी ज्यादा है। जनवरी से मार्च के बीच Titan ने कुल 170 नए स्टोर खोले। इसके साथ ही कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 3,603 हो गई। भारत में ही 42 नए स्टोर खुले, जिससे घरेलू स्टोर काउंट 3,441 तक पहुंच गया।
ज्वेलरी सेगमेंट बना सबसे बड़ा सहारा
Titan का ज्वेलरी बिजनेस इस तिमाही में सबसे ज्यादा मजबूत रहा। यह सेगमेंट 46% YoY बढ़ा। कंपनी के अनुसार, कंज्यूमर सेल्स में 52% की तेजी आई, जिसमें Tanishq का बड़ा योगदान रहा। इसके अलावा Mia ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की मांग बनी रही। इस दौरान खरीदारों की संख्या में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली, जो पिछले कुछ तिमाहियों के मुकाबले बेहतर है।
READ MORE: Reliance और Meta ने मिलकर बनाई नई एंटरप्राइज AI कंपनी REIL
घड़ियों और आईवियर बिजनेस का हाल
वॉच सेगमेंट में कंपनी ने 7% YoY ग्रोथ दर्ज की। एनालॉग घड़ियों की बिक्री 16% बढ़ी। जिसमें Titan, Sonata और इंटरनेशनल ब्रांड्स की अच्छी मांग रही। हालांकि, स्मार्टवॉच सेगमेंट में 53% की गिरावट आई। आईकेयर बिजनेस ने 16% की स्थिर ग्रोथ दिखाई। सनग्लासेस, लेंस और फ्रेम्स में इंटरनेशनल ब्रांड्स की मांग मजबूत रही। कंपनी ने 37 स्टोर को अपग्रेड किया, 32 स्टोर बंद किए और 12 नए स्टोर खोले।
अन्य सेगमेंट्स में भी अच्छी बढ़त
फ्रेग्रेंस सेगमेंट 30% बढ़ा, जिसमें Fastrack और Skinn ब्रांड का योगदान रहा। महिलाओं के बैग्स की कैटेगरी में 47% की तेज ग्रोथ दर्ज हुई, जहां Irth और Fastrack ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, Taneira की बिक्री में 1% की हल्की गिरावट रही।
READ MORE: सिलिकॉन वैली में महिला जासूसों का हनीट्रैप खेल, कैसे बचें
विदेशी बाजार और असर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी का नॉर्थ अमेरिका बिजनेस 50% YoY बढ़ा। हालांकि, मार्च महीने में मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण Tanishq और Damas स्टोर्स पर कुछ असर पड़ा। Titan का शेयर पिछले 1 महीने में 5%, 6 महीनों में 25% और एक साल में करीब 42% तक चढ़ चुका है। लंबी अवधि में देखें तो 5 साल में इसने 182% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अभी का शेयर भाव अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 3,089.70 रुपये से लगभग 45% ऊपर है।
