क्या Bitcoin बदल देगा बॉन्ड मार्केट? Moody’s ने दिया बड़ा रेटिंग फैसला

6 mins read
13 views
April 1, 2026

Moodys Rating Bitcoin: अमेरिका के न्यू हैम्पशायर बिजनेस फाइनेंस अथॉरिटी ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो क्रिप्टो और पारंपरिक वित्तीय सिस्टम के बीच नई कड़ी जोड़ सकता है। संस्था एक ऐसे बॉन्ड जारी करने जा रही है, जिसे अब तक का पहला रेटेड बिटकॉइन-समर्थित बॉन्ड माना जा रहा है। यह कदम डिजिटल करेंसी बिटकॉइन को सरकारी वित्त से जुड़ी संरचनाओं में शामिल करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में बिटकॉइन-कोलैटरल वाला पहला रेटेड बॉन्ड होने जा रहा लॉन्च, मूडीज की Ba2 रेटिंग के साथ यह डील डिजिटल एसेट्स को सरकारी वित्त में शामिल करने का बन सकता है नया उदाहरण।

क्या है इसके रेटिंग और जोखिम

इस बॉन्ड को मूडीज रेटिंग्स ने अस्थायी रूप से Ba2 रेटिंग दी है, जो निवेश ग्रेड से दो स्तर नीचे में आता है। इसका मतलब है कि इसमें जोखिम मौजूद है, लेकिन संरचना को समझकर रेटिंग दी गई है। यह बॉन्ड न्यू हैम्पशायर राज्य की बिजनेस फाइनेंस अथॉरिटी के जरिए जारी किया जा रहा है और इसकी सुरक्षा बिटकॉइन से की गई है।

READ MORE:  Google की क्रिप्टो वर्ल्ड को चेतावनी, 9 मिनट में चोरी हो सकता है Bitcoin

कैसे होगा भुगतान?

इस पूरी संरचना में बॉन्डहोल्डर्स को भुगतान सीधे किसी बिजनेस के कैश फ्लो से नहीं, बल्कि बिटकॉइन की बिक्री से किया जाएगा। यह बिटकॉइन BitGo नाम की कस्टडी कंपनी के पास सुरक्षित रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर ब्याज और मूलधन चुकाने के लिए इसे बेचा जा सकता है।

क्या है इसके सुरक्षा उपाय और नियम

इस बॉन्ड में कई सुरक्षा उपाय भी जोड़े गए हैं। इसमें 1.6 गुना ओवरकोलेटरलाइजेशन रखा गया है, यानी जितनी वैल्यू का बॉन्ड है, उससे 1.6 गुना अधिक बिटकॉइन सुरक्षा के रूप में रखा गया है। इसके अलावा ऐसे ट्रिगर सिस्टम भी हैं, जो लोन-टू-वैल्यू अनुपात बिगड़ने पर ऑटोमैटिक लिक्विडेशन शुरू कर देते हैं। मूडीज ने अपने विश्लेषण में 72% एडवांस रेट और कम समय में लिक्विडेशन की स्थिति को ध्यान में रखा है।

READ MORE: ‘क्रिप्टो’ के दम पर पाकिस्तान ने बनाई ट्रंप तक सीधी पहुंच!

यह बॉन्ड लिमिटेड रिसोर्स है, यानी अगर कोई नुकसान होता है तो न्यू हैम्पशायर राज्य के सार्वजनिक फंड्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मूडीज ने साफ कहा है कि राज्य की ओर से कोई गारंटी नहीं दी गई है। हालांकि, यह डील सरकारी ढांचे के तहत है, लेकिन इसे एक पास-थ्रू या प्रोजेक्ट फाइनेंस मॉडल की तरह देखा जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि बिटकॉइन अब पहली बार रेटेड पब्लिक डेब्ट सिस्टम में जगह बना रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Previous Story

Gold Price Today: आज आपके शहर में क्या है सोने की रेट, यहां जानें

Next Story

Apple ने 50 साल पर दिया अजीब गिफ्ट, इंटरनेट पर हंस रहे लोग

Latest from Cryptocurrency

क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप, अमेरिका ने 10 अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

US Crypto Charges: अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने चार अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो मार्केट मेकिंग कंपनियों के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। ये