Microsoft ने Copilot को बनाया ज्यादा स्मार्ट, जानें नए AI फीचर

Microsoft ने Copilot को बनाया ज्यादा स्मार्ट, जानें नए AI फीचर

7 mins read
37 views
March 31, 2026

Microsoft Copilot Critique Council: अगर आप काम में Microsoft 365 Copilot इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Microsoft ने Copilot में दो बड़े नए फीचर Critique और Council जोड़े हैं। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो ऑफिस के काम में AI से रिसर्च करवाते हैं। कंपनी का कहना है कि अब एक की जगह कई AI Models मिलकर काम करेंगे जिससे रिसर्च की गहराई, सटीकता और क्वालिटी तीनों में बड़ा सुधार आएगा।

क्या AI अब इंसानी Editor की तरह काम कर सकता है? Microsoft Copilot के नए Critique और Council फीचर यही करते हैं।

पहले क्या था और अब क्या बदला?

पहले Copilot में एक ही AI Model सब कुछ करता था। वही लिखता था, वही जांचता था और वही रिजल्ट देता था, लेकिन अब Microsoft ने इस पुराने तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। नई प्रणाली में अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग AI Models काम करते हैं। इसमें Anthropic और OpenAI दोनों के Models का इस्तेमाल किया गया है। Microsoft का मानना ​​है कि यह मल्टी-मॉडल सिस्टम पुराने सिंगल-मॉडल सिस्टम की तुलना में कहीं अधिक बेहतर और भरोसेमंद है।

Critique फीचर कैसे काम करता है?

Critique एक Two-Part AI System है, जो बिल्कुल किसी न्यूजरूम की तरह काम करता है। इसमें पहला Model एक लेखक की तरह काम करता है। यह टास्क की प्लानिंग करता है, जरूरी जानकारी जुटाता है और एक पूरा ड्रा्फ्ट तैयार करता है। इसके बाद दूसरा मॉडल एक एडिटक की तरह आता है और उस ड्राफ्ट को बारीकी से जांचता है।

यह दूसरा Model Rubric-Based Evaluation तरीके से काम करता है। इसमें तीन चीजें खासतौर पर देखी जाती हैं।

  • यह कि सोर्स कितने भरोसेमंद हैं।
  • रिपोर्ट में सभी जरूरी पॉइंट्स कवर हुए हैं या नहीं।
  • हर बड़े दावे के पीछे सही सबूत है या नहीं। स्ट्रक्चर सुधारना, आर्गुमेंट्स मजबूत करना और कमजोर पॉइंट्स ठीक करना।

Microsoft ने Critique को DRACO Benchmark पर टेस्ट किया, जिसमें अलग-अलग विषयों के 100 जटिल रिसर्च टास्क शामिल थे। नतीजे काफी अच्छे रहे। विश्लेषण की गहराई, प्रस्तुति की गुणवत्ता और तथ्यात्मक सटीकता सभी में सुधार दिखा। कंपनी का दावा है कि यह पुराने Single-Model Systems के मुकाबले करीब 13.88 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन करता है।

READ MORE: ChatGPT, Copilot, Gemini और Grok में कौन बेहतर?

Council फीचर क्या अलग करता है?

Council का तरीका आलोचना से बिल्कुल अलग है और इसे समझना भी आसान है। इसमें Anthropic और OpenAI के Models एक साथ चलते हैं और दोनों अपनी-अपनी अलग पूरी रिपोर्ट तैयार करते हैं। इसके बाद एक तीसरा जज मॉडल मैदान में आता है। यह दोनों रिपोर्ट्स की तुलना करता है, देखता है कि दोनों कहां सहमत हैं और कहां उनकी राय अलग-अलग है। फिर यह जज मॉडल एक फाइनल समरी तैयार करता है, जिसमें मुख्य निष्कर्ष और दोनों के अलग-अलग नजरियों को साफ तरीके से रखा जाता है।

READ MORE: Microsoft 365 में अब Copilot Chat और Agents सभी यूज़र्स के लिए मुफ्त

यह बदलाव क्यों मायने रखता है?

Critique और Council दोनों मिलकर AI Research को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। Critique जहां एक ही Workflow के अंदर गहराई और सटीकता बढ़ाता है। वहीं, Council अलग-अलग नजरियों को एक जगह लाता है। दोनों फीचर्स यह दिखाते हैं कि AI अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है बल्कि एक सोचे-समझे और व्यवस्थित तरीके से काम करने लगा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Previous Story

2026 में iPhone 18, Foldable iPhone समेत 11 नए डिवाइस होंगे लॉन्च

Next Story

Google की क्रिप्टो वर्ल्ड को चेतावनी, 9 मिनट में चोरी हो सकता है Bitcoin

Latest from Apps

Don't Miss