Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने आ रही Apple की मालकिन, करेंगी कल्पवास

5 mins read
1.8K views
January 8, 2025

इस साल महाकुंभ में खास मेहमान के रुप में स्टीव जॉब्स की पत्नी और अरबपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स शामिल होने जा रही हैं। इस दौरान वह कल्पवास नामक एक प्राचीन हिंदू परंपरा में भाग लेंगी।

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। हर 12 साल में आयोजित होने वाले इस विशाल आयोजन में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु, संत और साधक आते हैं। गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर होने वाला यह आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साल महाकुंभ में स्टीव जॉब्स की पत्नी और अरबपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स शामिल होंगे।

13 जनवरी को प्रयागराज आएंगे खास मेहमान

13 जनवरी को Apple के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी और अरबपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स प्रयागराज पहुंचेंगी और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में ठहरेंगी। अपनी यात्रा के दौरान पॉवेल जॉब्स 29 जनवरी तक कल्पवास में रहेंगी, जिसमें वह धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगी और संगम में डुबकी लगाएंगी। इस तरह के पारंपरिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का उनका फैसला महाकुंभ के वैश्विक महत्व को दिखाता है।

कौन है लॉरेन पॉवेल जॉब्स

11 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ लॉरेन पॉवेल जॉब्स सिलिकॉन वैली की सबसे धनी महिला हैं, जो 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में पर्दे के पीछे एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरी हैं। उन्होंने एमर्सन कलेक्टिव नामक एक फर्म बनाई है जो शिक्षा, इकोनॉमिक मोबिलिटी, इमिग्रेशन और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर काम करती है। 2021 में उन्होंने Waverley Street Foundation भी बनाया है, जो जलवायु समाधानों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

क्या होता है कल्पवास

कल्पवास महाकुंभ का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। बता दें कि यह परंपरा बहुत पुरानी है। इसका उल्लेख महाभारत और रामचरितमानस जैसे ग्रंथों में मिलता है। कल्पवास करने वाले लोगों को कल्पवासी कहा जाता है। कल्पवास करने वाले लोग संगम के पास साधारण टेंट में रहते हैं और इस दौरान वह अपने आरामदायक जीवन का त्याग करते हैं। वे रोजाना गंगा नदी में स्नान करते हैं, भजन गाते हैं और संतों के प्रवचन सुनते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CES 2025
Previous Story

CES 2025: पेश हुआ इलेक्ट्रिक चम्मच, AI टेक ने सबको चौंकाया

Indian Government
Next Story

AI: भारत सरकार और Microsoft बने पार्टनर, 25,000 करोड़ का निवेश

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss