OpenAI-Google को टक्कर देने के लिए Meta ने उठाया बड़ा रिस्क!

OpenAI-Google को टक्कर देने के लिए Meta ने उठाया बड़ा रिस्क!

5 mins read
1 views
March 25, 2026

Meta AI Strategy: एआई के रेस में हर टेक कंपनियां बढ़ना चाहती है। Meta भी इस समय AI के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। बाजार में हर दिन हो रहे कुछ न कुछ नए बदलाव टेक कंपनियो को बेहतर फैसले लेने का दबाव बना रही है। इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए मेटा बड़ा रिस्क उठाया है। कंपनी ने अपने प्रमुख अधिकारियों को स्टॉक ऑप्शंस देने का फैसला किया है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की रणनीति।

OpenAI और Google से टक्कर के बीच Meta ने उठाया बड़ा कदम…जानिए पूरी रणनीति और इसके मायने।

कड़ी शर्तों के साथ बड़ा इनाम

बता दें कि Meta ने इन स्टॉक ऑप्शंस के लिए काफी बड़े लक्ष्य निरधारित किए हैं। इसे पाने के लिए  स्टॉक ऑप्शंस सुसान ली, एंड्रयू बोसवर्थ, क्रिस्टोफर कॉक्स और Javier Olivan जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि CEO Mark Zuckerberg इस योजना से बाहर हैं। इन सब प्रयासों के जरिए कंपनी के शेयर की कीमत तेजी से आगे बढ़े। इससे साफ होता है कि कंपनी अपने अधिकारी से बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मींद लगा रही है। क्योंकि AI के क्षेत्र में OpenAI, Anthropic और Google लगातार नए और लोकप्रिय प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं। जिसमें Meta थोड़ा पिछड़ा हुआ दिख रहा है।

READ MORE-  Anthropic ने Pentagon के जोखिम लेबल को दी चुनौती, कोर्ट में मामला दर्ज

शेयर बाजार का भी दबाव

कंपनी के शेयर प्रदर्शन ने भी चिंता बढ़ाई है। पिछले एक साल में Meta का स्टॉक गिरा है। वहीं, Alphabet जैसे टेक कंपनी ने शानदार बढ़त हासिल की है। इससे निवेशकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। स्टॉक ऑप्शन का लाभ पाने के लिए Meta के शेयर को 88% तक बढ़कर 1,116 डॉलर तक पहुंचना होगा। कहा यह भी जा रहा है कि इसे आगे और बढ़ाया जा सकता है। वहीं दूसरी चरण में 13.93 डॉलर और तीसरे चरण में 3727 डॉलर का विशाल लक्ष्य तय किया गया है।

READ MORE- OpenAI ने लिया चौंकाने वाला फैसला Disney डील टूटी, Sora हुआ बंद…जानें वजह

AI में भारी निवेश का दांव

Meta इस साल 135 बिलियन डॉलर निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी पहले ही Scale AI में बड़ा निवेश कर चुकी है और Alexandr Wang को अपनी AI टीम की कमान सौंप चुकी है। Meta अब अपने AI डिवीजन को नए रूप में तैयार कर रही है, जिसे Meta Superintelligence Labs नाम दिया गया है।

मेटा का यह दांव आनेवाले समय में बड़ा बदलाव ला सकता है लेकिन उनके अधिकारी को इसके लिए पूरी ताकत लगानी होगी।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

JioStar के किरण मणि ने इस्तीफा देकर OpenAI जॉइन किया
Previous Story

किरण मणि ने छोड़ा JioStar, OpenAI बना नया ठिकाना

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss