TSA Funding Lapse: अमेरिका में TSA के कर्मचारियों को हाल ही में वेतन नहीं मिला है। इसका कारण है Department of Homeland Security में फंडिंग का संकट है। इस वजह से कई एयरपोर्ट्स पर लंबी लाइनें लगी हैं और यात्रियों को परेशानी हो रही है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इस स्थिति में कदम उठाया है। उन्होंने X में लिखा कि वो इस समय TSA कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए तैयार हैं। कई अमेरिकियों के लिए बहुत मुश्किल का समय है।
अमेरिका में TSA कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिलने पर एलन मस्क ने मदद का प्रस्ताव दिया, ट्रंप ने भी इसका स्वागत किया।
ट्रंप का समर्थन
मस्क के इस प्रस्ताव पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हां, मुझे यह बहुत अच्छा लगता है। मुझे लगता है यह सह कदम है। उन्हें ऐसा करने दो। ट्रंप ने मस्क के विचार का खुलकर समर्थन किया है।
क्यों जरूरी है यह मदद
TSA कर्मचारी फंडिंग संकट के बावजूद अपनी ड्यूटी पर जा रहे हैं, लेकिन बिना वेतन के। हालांकि, कुछ कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी है और कई बीमार होने का बहाना कर रहे हैं। एयरपोर्ट्स में सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। एलन मस्क का प्रस्ताव इस समस्या का असामान्य, लेकिन तुरंत समाधान देने वाला तरीका माना जा रहा है।
फंडिंग संकट की वजह
DHS में फंडिंग का संकट फरवरी से शुरू हुआ है, जब कांग्रेस नए खर्च बिल पर सहमत नहीं हो पाई। मुख्य विवाद इमिग्रेशन और Immigration and Customs Enforcement के कामकाज पर था, जबकि डेमोक्रेट्स ने TSA को अलग से फंड करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन रिपब्लिकन ने व्यापक फंडिंग समझौते की मांग की।
READ MORE: डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से गिरी Bitcoin की कीमत
एयरपोर्ट्स पर असर
अमेरिका के कई एयरपोर्ट्स जैसे अटलांटा, ह्यूस्टन और न्यूयॉर्क सिटी में TSA कर्मचारियों की कमी और लंबी कतारें देखी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें। कुछ सांसदों ने मस्क की पेशकश की सराहना की, जबकि कांग्रेस पर दबाव बढ़ा। पेंसिल्वेनिया के सीनेटर जॉन फेटरमैन ने कहा कि यह प्रस्ताव ‘बेहद उदार’ है और कांग्रेस की गलती को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि कई TSA एजेंट केवल फूड पेंट्री और कम्युनिटी डोनेशन पर निर्भर हैं।
READ MORE: डोनाल्ड ट्रंप का फरमान, Intel के CEO तुरंत दें इस्तीफा…
क्या होगा आगे
अभी तक DHS, TSA और व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए निजी फंडिंग कैसे स्वीकार की जाएगी। कानूनी समीक्षा की आवश्यकता होगी। फिलहाल, कांग्रेस पर दबाव बढ़ता जा रहा है और फंडिंग संकट का समाधान अभी दूर है।
