Tesla का भारत के पावर स्टोरेज बाजार जबरदस्त एंट्री के संकेत

भारत के बिजली बाजार में Tesla की एंट्री के संकेत, बढ़ेगी दिग्गजों की टेंशन!

8 mins read
12 views
March 24, 2026

Tesla energy storage India: दुनियां के सबसे बड़े अरबपतियों में से एक Elon Musk की कंपनी Tesla अब भारत में केवल इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी के रूप में नहीं दिखना चाहती। वह देश के उभरते ऊर्जा भंडारण बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी भारत को एनर्जी के क्षेत्र विकसित करना चाहती है। यह बातें ऐसे समय में कही जा रही है जब भारत नवीकरणीय ऊर्जा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस खबर के बाद से टेक कंपनियों के बीच खलबली सी मच गई है।

2030 के ग्रीन एनर्जी लक्ष्य के बीच Tesla का भारत के पावर स्टोरेज बाजार जबरदस्त एंट्री के संकेत। जानें इस कदम से देश के ऊर्जा ढांचे क्या होगा बदलाव?

बढ़ती बिजली मांग ने खोला बड़ा मौका

बता दें कि भारत में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। सोलर ऊर्जा स्रोतों का दायरा भी तेजी से फैल रहा है। लेकिन इन स्रोतों की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इनसे हर समय एक जैसी बिजली उपलब्ध नहीं होती। ऐसे में बैटरी स्टोरेज सिस्टम की जरूरत बढ़ जाती है। जिस काम लाया जा सके। यही वह क्षेत्र है, जहां Tesla अपने लिए बड़ा अवसर देख रही है।

जॉब पोस्टिंग से मिले विस्तार के संकेत

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में अपने ऊर्जा कारोबार को आगे बढ़ाने की पूरी तैयारी में जुटी है। जिसकी पुष्टि Tesla के करियर पोर्टल पर सामने आई नई जॉब लिस्टिंग्स से हो रही है। यानी कारोबार बढ़ रहा है। इसी बुलंद हौसले पर ऊर्जा समाधान देने वाली कंपनी के रूप में भी खुद को स्थापित करना चाहती है।

Megapack और Powerwall पर रह सकती है नजर

Tesla के पोर्टफोलियो में कुछ प्रॉडक्ट पहले से ही विद्यमान है। कंपनी का Megapack बड़े स्तर के ग्रिड और औद्योगिक जरूरतों को पूरा कर रहा है। वहीं, Powerwall घरेलू उपयोग के लिए कारगर सिद्ध हो रहा है। इन दोनों प्रणालियों का मूल काम यही है कि जब बिजली उपलब्ध हो। तब उसे स्टोर किया जाए और जरूरत पड़ने पर बिना रुकावट के इस्तेमाल किया जा सके। इसी का वृहत रूप है भंडारण प्रणाली।

READ MORE- WWDC 2026 की तारीख तय, AI- Siri के साथ Apple करेगा बड़ा धमाल!

2030 के ऊर्जा लक्ष्य से बढ़ी स्टोरेज की अहमियत

भारत के लिए यह सेक्टर इसलिए भी खास है, क्योंकि देश ने 2030 तक 500 गीगावॉट नॉन-फॉसिल फ्यूल आधारित ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए बड़े पैमाने पर सोलर और विंड परियोजनाएं लगाई जा रही हैं। ऐसे में स्टोरेज सिस्टम का होना जरूरी है। बिना ऊर्जा भंडारण के, नवीकरणीय ऊर्जा का पूरा फायदा लेना मुश्किल हो सकता है।

READ MORE-  Tesla AI और रोबोटिक्स में 20 बिलियन निवेश

भारतीय दिग्गज कंपनियों से सीधी टक्कर

Tesla को दूर से भलेही लगता हो कि भारत में उनका राह आसान है। तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां पहले से कई टेक दिग्गज दमदार उपस्थिति दे रही है। जो उनके लिए चुनौतियां खड़ी कर सकती है। इनमें, Tata Power, Adani Group और Reliance Industries Limited जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जो इस सेक्टर में तेजी से निवेश कर रहे हैं। ऐसे माहौल में Tesla को अपनी जगह बनाने के लिए कीमत, तकनीक और भरोसे तीनों मोर्चों पर दम दिखाना होगा। उन्हें विश्वस्तर पर काम करने की विशेषज्ञता भी है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Roadrunner ने बदली रोबोटिक्स की चाल, ह्यूमनॉइड्स पर भारी पड़ा डिजाइन
Previous Story

Roadrunner ने बदली रोबोटिक्स की चाल, ह्यूमनॉइड्स पर भारी पड़ा डिजाइन

Latest from Business

Don't Miss