Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च! कम कीमत ज्यादा फीचर्स बना चर्चा का विषय

Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च! कम कीमत ज्यादा फीचर्स बना चर्चा का विषय

7 mins read
13 views
March 24, 2026

Huawei Enjoy 90 Plus launch:  चर्चित स्मार्टफोन ब्रांड Huawei ने आखिरकार अपने Enjoy90 सीरीज के नए मॉडल को मार्केट में उतार ही दिया। कंपनी ने इसे चीन लॉन्च किया है। इसमें Enjoy 90 Plus और Enjoy 90 Pro Max जैसे दो नए Smartphone शामिल हैं। दोनों डिवाइस में Kirin 8000 चिपसेट, बड़ी बैटरी और HarmonyOS 6.0 दिया गया हैं। यह Huawei 4 अप्रैल से चीन में ओपन सेल के लिए उपलब्ध होंगे। नई सीरीज से साफ है कि कंपनी इस बार बैटरी, परफॉर्मेंस और वैल्यू-फॉर-मनी पर बड़ा दांव खेल रही है। वहीं, कीमत भी अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन की अपेक्षा संतुलित रखा है। फीचर्स की चर्चाएं काफी चल रही है। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल के खासियत के बार में विस्तार से।

Huawei की नई Enjoy 90 सीरीज चीन में हुई लॉन्च!  दमदार Kirin 8000 प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, और आकर्षक कीमत इस सीरीज को खास बनाते हैं।

Max में मिलेगा बड़ा OLED डिस्प्ले

कंपनी के तीनों मॉडल में Huawei Enjoy 90 Pro Max को प्रीमियम मॉडल के तौर पर लॉन्च किया है। इसमें 6.84 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। रिजॉल्यूशन 2756 × 1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में IP65 रेटिंग भी मिलती है। यह फोन को धूल और मिट्टी से सेफ रखती है। इसके साथ 512GB तक स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

कैमरे के अपेक्षा मेन सेंसर पर जोर

इसबार कंपनी ने अपने इस मॉडल में कैमरों की संख्या बढ़ाने के बजाय मेन कैमरे पर विशेष ध्यान दिया है। Enjoy 90 Pro Max के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। यह RYYB सेंसर और f-1.9 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। अधिक कैमरा पसंद करनेवाले यूजर्स के लिए थोड़ा असहज हो सकता है। एक ही हो लेकिन ठोस और बढ़ियां कैमरा विकल्प चाहनेवालों के लिए खास हो सकता है।

READ MOREयूरोप की कार्रवाई: Apple, Google और Amazon होंगे दंडित

पॉवरफुल बैटरी और कलर ऑप्शन

8500mAh Si-C बैटरी है। यह 28 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 40W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, Huawei Enjoy 90 Pro Max को फ्लाईंग ब्लू, डाउन गोल्ड, Snowy White और Obsidian Black जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

READ MOREभारत में पहलीबार Selfie Mirror वाला फोन होने जा रहा है लॉन्च!

Enjoy 90 Plus बजट यूजर्स के लिए खास

वहीं,  Huawei Enjoy 90 Plus को सस्ते में बाजार में उतारा गया है। इसमें 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले, रिजॉल्यूशन 1604 × 720 पिक्सल है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Kirin 8000 प्रोसेसर के साथ 128GB तथा 256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं। Huawei Enjoy 90 Plus को Starry Night Black, Starry Sea Blue और Yusha White रंगों में पेश किया गया है।

Plus में भी मिलेगा आकर्षक कलर और कीमत

Huawei Enjoy 90 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,699 युआन है, जो भारतीय रुपये में लगभग 20,303 रूपए बैठती है। वहीं इसका 512GB वेरिएंट 2,399 युआन में आता है। जिसकी कीमत लगभग 28,668 रूपए होती है। उधर Huawei Enjoy 90 Plus की शुरुआती कीमत 1,499 युआन है, जो भारतीय रुपये में करीब 17,913 रूपए होती है। इसके 256GB वेरिएंट के लिए 300 युआन अतिरिक्त देने होंगे, यानी लगभग 3,585स रूपए ज्यादा। हलांकि भारत में लॉन्च होने पर दाम परिवर्तन संभव है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Meta के दिग्गज Dave Dugan की ChatGPT में एंट्री
Previous Story

Meta के दिग्गज Dave Dugan की ChatGPT में एंट्री

Claude अब आपके कंप्यूटर पर करेगा काम, जानें फायदे
Next Story

Claude अब आपके कंप्यूटर पर करेगा काम, जानें फायदे

Latest from Gadgets

Don't Miss