cyber crime

भारत में क्यों बैन है ये डिवाइस? गलती से भी न करें इसका इस्तेमाल

5 mins read
958 views
January 7, 2025

भारत में Garmin inReach GPS डिवाइस का इस्तेमाल कभी न करें। अगर आप इसके साथ पकड़े गए तो आपको जेल भी हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Garmin inReach GPS : दुनिया भर में टेक्नोलॉजी ने तेजी से तरक्की की है। बाजार में कई तरह के गैजेट उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ हमारे लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसी कारण सरकार ने भी ऐसे गैजेट के इस्तेमाल पर सख्त नियम बनाए हैं, जो लोगों लिए खतरा हो सकता है। हाल ही में इससे जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें स्कॉटलैंड की रहने वाली हीदर को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास Garmin inReach GPS डिवाइस मिला। बता दें कि भारत में यह डिवाइस बैन है।

भारत में क्यों बैन है Garmin inReach GPS

Garmin inReach GPS को भारत में क्यों बैन किया है। आखिर इसके इस्तेमाल से देश की सुरक्षा पर क्या असर पड़ेगा? Garmin inReach GPS एक सैटेलाइट कम्युनिकेशन डिवाइस है। इसमें बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगा होता है। वहीं, यह डिवाइस कानून का उल्लंघन करती है। यह भारतीय वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट 1933 के अंतर्गत आता है। यह डिवाइस सैटेलाइट के जरिए संचार करती है, जिसकी वजह से यह सरकारी निगरानी से बाहर है। यही वजह है कि इसे भारत सरकार ने बैन कर दिया है।

सेफ्टी के नजरिए से खतरनाक है ये डिवाइस

रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस के जरिए आतंकी एक्टिविटी को भी अंजाम दिया जा सकता है। इसके अलावा यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इससे सैटेलाइट कम्युनिकेशन को हैक या इंटरसेप्ट किया जा सकता है, जिससे दुश्मनों को संवेदनशील जानकारी मिल सकती है। सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम एक खास तकनीक पर काम करता है।

कैसे काम करता है ये डिवाइस

ये डिवाइस Geostationary Satellites हैं। ये पृथ्वी से लगभग 35,786 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। ये सैटेलाइट्स पृथ्वी के घूमने के साथ चलते हैं। सैटेलाइट डिवाइस द्वारा भेजे गए डेटा को RF सिग्नल के रूप में भेजते हैं, जो डेटा ग्राउंड स्टेशन तक पहुंचता है। कुछ सैटेलाइट्स में GPS भी होता है, जिससे लोकेशन, ट्रैकिंग और नेविगेशन में मदद मिलती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

cyber crime
Previous Story

स्कैमर्स को कैसे पता चलता है आपकी सारी डिटेल्स?

YouTube
Next Story

YouTube पर ऐसे बढ़ेंगे सब्सक्राइबर्स! इन ट्रिक्स को करें फॉलो

Latest from Latest news

Don't Miss