Trump AI Policy: अमेरिका के व्हाइट हाउस ने 20 मार्च को AI के लिए एक बड़ा फ्रेमवर्क जारी किया है। इस प्लान का मकसद बच्चों, आम लोगों और छोटे कारोबारियों को AI से होने वाले नुकसान से बचाना है।
अमेरिका के व्हाइट हाउस ने AI के लिए नया फ्रेमवर्क जारी किया है, जानिए कैसे यह प्लान बच्चों, छोटे कारोबारियों और आम लोगों को AI के खतरों से बचाएगा।
एक देश, एक कानून
ट्रंप सरकार चाहती है कि पूरे अमेरिका में AI के लिए एक ही कानून हो। हर राज्य अलग-अलग नियम न बनाए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर में कहा था कि जो राज्य AI की राह में रोड़ा बनेंगे उन्हें सरकारी ब्रॉडबैंड फंडिंग नहीं मिलेगी। वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि वो आने वाले महीनों में कांग्रेस के साथ मिलकर इस फ्रेमवर्क को कानून बनाएंगे।
READ MORE: Sophia Space 10 मिलियन डॉलर से अंतरिक्ष में बनाएगा डेटा सेंटर
फ्रेमवर्क में क्या है खास?
इस प्लान में डेटा सेंटर्स को अपनी बिजली खुद बनाने की इजाजत देने की बात है। AI से होने वाले स्कैम और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए सरकार की ताकत बढ़ाई जाएगी। इनोवेशन की राह में आने वाली रुकावटें हटाई जाएंगी और हर सेक्टर में AI को तेजी से अपनाया जाएगा।
READ MORE: ईरान के हमले से UAE दहला, Amazon डेटा सेंटर में लगी आग
बच्चों की सुरक्षा पर खास ध्यान
फ्रेमवर्क में बच्चों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता को डिवाइस और अकाउंट का कंट्रोल देने की बात है। साथ ही बच्चों के साथ गंदी बात और सेल्फ-हार्म जैसे खतरों से बचाने के लिए खास फीचर्स लाए जाएंगे।
