Google के AI डिजाइन टूल की एंट्री से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Google के AI डिजाइन टूल की एंट्री से बाजार में बढ़ी बेचैनी

6 mins read
1 views
March 21, 2026

Google Stitch launch: अब तो एआई के टूल्स लॉन्च होने पर शेयर बाजार हिलने लगी है। दरअसल, Google के नए AI डिजाइन टूल Stitch ने बाजार पेश किया है। इसका सबसे बड़ा असर Figma पर दिखाई दी है। कंपनी के शेयर दो दिनों में लुढ़कर करीब 12 फीसदी पहुंच गई है। इससे स्पष्ट है कि निवेशक AI को लेकर बहुत सतर्क हैं। अब वे सिर्फ मौजूदा कमाई नहीं देख रहे। वे यह भी देख रहे हैं कि आगे किस कंपनी की पकड़ मजबूत रहेगी। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह।

क्या इन कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट के पीछे Google का नया AI डिजाइन प्रोडक्ट Stitch है। जानिए बाजार क्यों हुआ बेचैन। विस्तार से।

क्या है Google का नया Stitch

चलिए सबसे पहले ये जान लेते हैं कि Google ने Stitch में ऐसा क्या है जिसके वजह से Figma के शेयरों में गिरावट आई। कंपनी ने Stitch को बीटा फेज में पेश किया है। यह एक AI-पावर्ड डिजाइन टूल है। यूजर सिर्फ प्रॉम्प्ट देकर डिजाइन बना सकता है। Google का दावा है कि यह टूल वास्तविक समय में डिजाइन का सुझाव देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वॉइस इनपुट भी समझ सकता है। अभी यह फ्री है। लेकिन इसके फीचर्स ने पहले ही बड़ी कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है।

Figma के लिए क्यों बढ़ी टेंशन

जबकि Figma खुद को AI दौर के लिए अपनेआप को तैयार कंपनी मानती रही है। कंपनी ने निवेशकों से कहा था कि AI उसके लिए मौका बनेगा। लेकिन इसी बीच Google की एंट्री ने पूरी पिक्चर ही बदल कर रख दी। अब इन कंपनियों को डर सताने लगा है कि यह टेक कंपनियां डिजाइन टूल्स के बाजार में तेजी से जगह बना सकती हैं। यही वजह है कि Figma के शेयरों धड़ाम से गिर गई।

READ MORE- Instagram-Facebook अकाउंट की हर प्रॉब्लम 5 सेकंड में होगी Fix

क्यों घबराया Figma?

Figma को डर सताने लगा है कि Google के पास बड़ा इकोसिस्टम है। उसके पास क्लाउड है। उसके पास एंटरप्राइज ग्राहक हैं। उसके पास करोड़ों यूजर्स तक पहुंच है। ऐसे में अगर Stitch आगे चलकर पेड प्रोडक्ट बनता है, तो Google डिजाइन वर्कफ्लो का बड़ा हिस्सा अपने पास ला सकता है। यह Figma जैसी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है।

READ MORE- भारत में X पर फिर चला चाबुक, पैरोडी से एक्टिविस्ट तक कई अकाउंट्स पर रोक!

Figma ही नहीं Adobe भी दबाव में आया

ऐसा नहीं है इसका असर सिर्फ Figma पर ही पड़ा है। Adobe के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। मतलब, बाजार मान रहा है कि AI डिजाइन स्पेस में मुकाबला अब और तेज होगा। बड़ी कंपनियां नई रणनीति के साथ उतर रही हैं। ऐसे में पुराने कंपनियों पर दबाव बढ़ना तय है। इससे साफ है कि जो कंपनियां यूजर्स और निवेशकों का भरोसा जीतेगी, वही आगे निकलेगी।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI प्लेटफॉर्म Runwise के 15 साल के फाउंडर ने 38 साल के कर्मचारी को हायर
Previous Story

15 साल के लड़के ने रखा 38 साल का कर्मचारी, वायरल हुई कहानी!

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss