FIFA World Cup 2026: इस बार FIFA World Cup 2026 कुछ अलग होने वाला है। YouTube ने FIFA के साथ बड़ी साझेदारी की है, तो अब मैच से जुड़ा ज्यादातर कंटेंट YouTube पर ही देखने को मिलेगा। पहले लोग वर्ल्ड कप टीवी या केबल पर देखते थे, जहां सिर्फ मैच दिखता था और ज्यादा ऑप्शन नहीं होते थे, लेकिन अब चीजें बदल रही हैं।
YouTube और FIFA की नई साझेदारी से अब World Cup 2026 का मजा और भी बढ़ जाएगा, जहां फैंस को मैच के साथ हाइलाइट्स और खास वीडियो एक ही जगह मिलेंगे।
अब फैंस को मैच के साथ-साथ हाइलाइट्स, रिएक्शन वीडियो और पर्दे के पीछे की झलक भी एक ही जगह पर मिल जाएगी। FIFA के एक बड़े अधिकारी ने भी कहा है कि इस साझेदारी से टूर्नामेंट को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाना आसान होगा और यह डिजिटल दौर के हिसाब से सही कदम है।
READ MORE YouTube CEO ने बच्चों के लिए लगाया स्क्रीन टाइम लिमिट
फैंस और क्रिएटर्स के लिए क्या होगा नया?
- लंबे हाइलाइट्स और खास मोमेंट्स
- मैच के पीछे की कहानी और वीडियो
- छोटे-छोटे शॉर्ट वीडियो
- कुछ मैचों की पूरी स्ट्रीमिंग भी
इसके अलावा, मीडिया पार्टनर मैच के पहले 10 मिनट भी YouTube पर दिखा सकते हैं। FIFA अपने पुराने यादगार मैच और क्लासिक मोमेंट्स भी शेयर करेगा, जिससे पुराने फैंस को भी मजा आएगा। इस बार YouTube क्रिएटर्स की भूमिका भी काफी बढ़ जाएगी। उन्हें मैच और खास कंटेंट तक सीधी पहुंच मिलेगी। अब वह सिर्फ रिएक्शन नहीं देंगे, बल्कि मैच का पूरा विश्लेषण, खिलाड़ियों की कहानियां और अंदर की जानकारी भी शेयर करेंगे।
READ MORE: X देगा क्रिएटर्स को YouTube से भी ज्यादा भुगतान
इससे खासकर युवा लोगों के लिए फुटबॉल देखने का तरीका बदल जाएगा। अब यह सिर्फ मैच देखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा अनुभव बन जाएगा। FIFA World Cup 2026 कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका में खेला जाएगा। YouTube के जुड़ने से यह टूर्नामेंट दुनिया के हर कोने में बैठे फैंस के और करीब पहुंच जाएगा।
