OPPO Find N6 लॉन्च हुआ क्रीज-फ्री डिस्प्ले

बिना क्रीज वाला फोल्डेबल! OPPO Find N6 ने मचाया धमाल…जानें फीचर्स और कीमत

5 mins read
3 views
March 18, 2026

Oppo Find N6 Launch: प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है। Oppo ने अपना नया Oppo Find N6 लॉन्च कर दिया है। यह फोन हाई-एंड यूज़र्स को टारगेट करता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Zero Feel डिस्प्ले है। कंपनी कहती है कि इसमें क्रीज नजर नहीं आएगी। यानी स्क्रीन लगभग फ्लैट दिखेगी। इसमें टाइटेनियम एलॉय हिंज है। डिजाइन और कीमत भी प्रीमियम रखा गया है। यानी इसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold से होगा।

OPPO Find N6 लॉन्च हुआ क्रीज-फ्री डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 6000mAh पॉवरफुल बैटरी के साथ। जानें कीमत, फीचर्स और पूरी डिटेल।

शानदार बड़ा डिस्प्ले और ब्राइटनेस

डिस्प्ले की बात करें तो यह काफी बड़ा है। अंदर 8.12 इंच OLED स्क्रीन है। बाहर 6.62 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है। ब्राइटनेस 1800 निट्स तक जाती है। इसे वीडियो और गेमिंग के लिए जबरदस्त माना जा रहा है।

200MP प्राइमरी कैमरा और टेलीफोटो लेंस भी

इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कैमरा सेटअप भी फ्लैगशिप लेवल का है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा है। Hasselblad ट्यूनिंग दी गई है। साथ में 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस है। 3x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम मिलता है। लो-लाइट फोटोग्राफी भी बेहतर बताई जा रही है।

READ MORE- OpenAI बदलेगा रणनीति, अब कोडिंग और बिजनेस पर होगा पूरा फोकस

पॉवरफुल चिप और 1TB का विशाल स्टोरेज

परफॉर्मेंस भी दमदार है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। फोन में 16GB तक RAM मिलती है। स्टोरेज 1TB तक जाता है। यह Android 16 पर चलता है। वहीं की बात करें तो इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

READ MORE- DLSS 5 से बदल जाएगी गेमिंग की दुनिया!

आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम कीमत

कीमत प्रीमियम सेगमेंट में है। इसकी शुरुआत करीब 1.34 लाख रुपये से होती है। टॉप वेरिएंट करीब 1.61 लाख रुपये तक जाता है। 1TB मॉडल में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी दी गई है। AI Pen और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। फोन हल्का और मजबूत है। वजन करीब 225 ग्राम है। मोटाई सिर्फ 8.93mm है। यह लंबे समय तक इस्तेमाल में भी टिकाऊ माना जा रहा है।

अगर आप नया फोल्डेबल लेना चाहते हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें डिजाइन, कैमरा और बैटरी तीनों मजबूत हैं। प्रीमियम यूज़र्स शानदार विकल्प हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

वियतनाम की क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा बदलाव
Previous Story

वियतनाम की क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा बदलाव

Latest from Gadgets

Don't Miss