GameStop ने PS3, Xbox 360 और Wii U को बताया Retro

GameStop ने PS3, Xbox 360 और Wii U को बताया Retro

6 mins read
1 views
March 17, 2026

Gaming Nostalgia: GameStop ने हाल ही में गेमिंग दुनिया में हलचल मचा दी है। कंपनी ने Sony PlayStation 3, Xbox 360 और Nintendo Wii U को आधिकारिक तौर पर ‘Retro’ कंसोल्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है। अब ये पुराने सिस्टम्स के साथ इस कैटेगरी में आते हैं। Xbox 360 2005 में लॉन्च हुआ था और PS3 ने 2006 में गेमिंग मार्केट में कदम रखा। उस समय ये कंसोल्स गेमिंग के पीक पर थे। अब इन्हें ‘Retro’ कहकर सुनना थोड़ा अजीब और मजेदार भी लगता है, लेकिन ये दिखाता है कि गेमिंग कितनी तेजी से बदलती है।

GameStop का रेट्रो ऐलान: PS3, Xbox 360 और Wii U अब क्लासिक कंसोल्स की लिस्ट में। पुराने गेमिंग दिनों की यादें फिर ताजा होंगी।

GameStop ने Retro क्यूं कहा

GameStop ने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि कई बातों पर विचार करने के बाद उसने यह फैसला लिया है। कंपनी ने कहा कि इसके कारणों में ये बातें शामिल हैं। जैसे कि कम्पोनेंट केबल्स की मौजूदगी, Fortnite का न होना, और यह तथ्य कि ये कंसोल तब लॉन्च हुए थे जब जॉर्ज डब्ल्यू. बुश अमेरिका के राष्ट्रपति थे। यह बात अपने आप में ही बहुत कुछ कह देती है।

इन कंसोल का जमाना बिल्कुल अलग था। उस समय न तो बैटल पासेस होते थे और न ही हर हफ्ते लाइव सर्विस अपडेट मिलते थे। इन कंसोल्स को अब GameStop के Retro Classification Standard के तहत Retro कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि ये पुराने, लेकिन प्यारे कंसोल्स अब लेजेंडरी हार्डवेयर की तरह माने जाएंगे।

READ MORE: ASUS ने लॉन्च किया ROG Xbox Ally और Ally X हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस

ट्रेड-इन ऑफर और गेमर्स के लिए मौका

इस ऐलान के साथ GameStop ने एक लिमिटेड ऑफर भी शुरू किया है। अगर कोई खिलाड़ी इन कंसोल्स या उनके एक्सेसरीज को ट्रेड इन करता है, तो उन्हें 10% अतिरिक्त ट्रेड क्रेडिट मिलेगा। यह ऑफर 21 मार्च तक चलेगा। दिलचस्प बात यह है कि GameStop अब डिफेक्टिव Retro कंसोल्स भी स्वीकार करता है। चाहे कंसोल काम न कर रहा हो, एक्सेसरीज गायब हों या डिजाइन में थोड़ा खराब हो, बस यह जरूरी है कि डिवाइस पावर ऑन हो सके।

READ MORE: भारतीय गेमर्स के लिए खुशखबरी, Windows 11 में Xbox कंट्रोलर का बड़ा बदलाव

यह सिर्फ एक लेबल नहीं

GameStop ने अपने बयान को हल्के अंदाज में खत्म किया। उन्होंने कहा कि ये सिस्टम्स अब भी कूल हैं और जिन्होंने इसे लॉन्च पर खरीदा, वे बिल्कुल पुराने नहीं हुए। यह लाइन सच में दिल को छू जाती है। हममें से कई लोग इन कंसोल्स के साथ बड़े हुए हैं। इन्हें Retro कहना जैसे एक अध्याय बंद करने जैसा है, लेकिन ये दिखाता है कि इनकी लीगेसी कितनी मजबूत है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Britannica और Merriam-Webster ने OpenAI पर लगाया चोरी का आरोप
Previous Story

Britannica और Merriam-Webster ने OpenAI पर लगाया चोरी का आरोप

Latest from Gaming

Don't Miss