Britannica और Merriam-Webster ने OpenAI पर लगाया चोरी का आरोप

Britannica और Merriam-Webster ने OpenAI पर लगाया चोरी का आरोप

5 mins read
5 views
March 17, 2026

AI Legal Case: Merriam-Webster और Encyclopaedia Britannica ने OpenAI के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। उनका कहना है कि OpenAI ने उनकी कॉपीराइटेड कंटेट बिना अनुमति के AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल की है। दायर मकदमें में बताया गया है कि Britannica की लगभग 1 लाख आर्टिकल्स OpenAI के सिस्टम में शामिल किए गए हैं। वहीं, पब्लिशर्स का दावा है कि AI कभी-कभी उनके कंटेट को अपने जवाबों में दिखाता है।

AI और कॉपीराइट विवाद: Britannica और Merriam-Webster का कहना है कि OpenAI ने उनके लेखों का इस्तेमाल किया, जिससे उनके अधिकार और कमाई प्रभावित हो सकती है।

AI ने बिना अनुमति कंटेंट लिया

Britannica का कहना है कि उनका कंटेट AI के Retrieval-Augmented Generation जैसी तकनीक में इस्तेमाल हुई है। यह तकनीक AI को बाहरी सोर्सों से जानकारी लेने और जवाब बनाने देती है। पब्लिशर्स का कहना है कि इससे AI उनके कंटेंट को बिना क्रेडिट और लाइसेंस के कॉपी कर रहा है। इससे उनका अधिकार और कमाई का हक भी छिन रहा है।

READ MORE: ChatGPT पर सरकारी फाइलें डालने पर US साइबर एजेंसी प्रमुख घिरे

ट्रेडमार्क और भरोसे की चिंता

इससे सिर्फ कॉपीराइट ही नहीं, बल्कि ट्रेडमार्क और ब्रांड की साख भी प्रभावित हो रही है। Britannica का कहना है कि AI उनके नाम से कभी-कभी गलत या फर्जी जवाब देता है। इससे उनके भरोसेमंद ब्रांड की छवि को नुकसान हो सकता है। केस में यह भी बताया गया है कि AI की यानी गलत जानकारी फैलाने की समस्या भी हो सकती है। अगर AI फर्जी या गलत जानकारी को भरोसेमंद पब्लिशिंग साइट्स से जोड़कर दिखाए, तो लोगों का ज्ञान और भरोसा प्रभावित हो सकता है।

पब्लिशर्स की ट्रैफिक और कमाई पर असर

AI टूल्स जैसे ChatGPT तुरंत जवाब देते हैं, जिससे लोग पब्लिशर्स की वेबसाइट पर कम आते हैं। इससे उनकी वेबसाइट ट्रैफिक और सब्सक्रिप्शन कम हो सकता है, जो उनकी कमाई और व्यवसाय के लिए नुकसानदायक है।

READ MORE: Claude के मुख्य टूल अब Free में, ChatGPT को टक्कर

बड़ी कानूनी लड़ाई का हिस्सा

यह केस OpenAI के खिलाफ कई मुकदमों में से एक है। कई मीडिया हाउस और पब्लिशर्स पहले भी इसी तरह के आरोप लगा चुके हैं। कोर्ट यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या AI ट्रेनिंग में कॉपीराइटेड कंटेंट का इस्तेमाल फेयर यूज माना जा सकता है। कुछ मामलों में इसे नया काम बनाने वाला माना जा सकता है, लेकिन बिना लाइसेंस के कंटेंट लेने को उल्लंघन माना गया है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

अब डेटा लीक का डर होगा खत्म! Nvidia लाया सिक्योर AI प्लेटफॉर्म
Previous Story

अब डेटा लीक का डर होगा खत्म! Nvidia लाया सिक्योर AI प्लेटफॉर्म

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss