गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

7 mins read
9 views
March 16, 2026

Indian Oil ONE app:  मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब रसोई गैस पर दिख रहा है। भारत सहित दुनियां के कई देशों में इसका असर पड़ा है। भारत में भी बड़े पैमाने पर LPG सिलेंडर की मांग बढ़ी है। युद्ध के अनिश्चतताओं के बीच लोग पहले से सिलेंडर बुक कर रख रहे हैं। इससे ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है। LPG बुकिंग के लिए धड़ाधड़ Indian Oil ONE ऐप डाउनलोड करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद से डाउनलोड के मामले में यह ऐप ChatGPT सहित कई ऐप को पीछे छोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

LPG सिलेंडर की बढ़ती मांग के बीच Indian Oil ONE ऐप गूगल प्ले स्टोर की टॉप फ्री ऐप बना…जानिए डाउनलोड के मामले में ChatGPT समेत कौन- कौन से ऐप है पीछे? 

Indian Oil ONE ऐप टॉप पर 

गूगल Play store की टॉप फ्री ऐप्स लिस्ट डाउनलोड मामले में Indian Oil ONE पहले नंबर पर पहुंच गया है। यह LPG बुकिंग का आधिकारिक ऐप है। गैस बुकिंग के लिए लोग इसे व्यापकस्तर पर डाउनलोड कर रहे हैं। यही वजह है कि इसकी रैंकिंग तेजी से ऊपर गई है। डाउनलोड के मामले में इस ऐप ने ChatGPT, Flipkart और JioHotstar जैसे ऐप्स को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। यह इस समय भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप्स में शामिल है। 

वैश्विक हालात से बढ़ी चिंता 

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव ने ऊर्जा बाजार को काफी प्रभावित किया है। खाड़ी देशों से गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। इसी कारण लोगों में चिंता है। कई उपभोक्ता पहले ही सिलेंडर रिफिल करा लेना चाहते हैं। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी है। लोग जल्दी सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जगह डिलीवरी में देरी की शिकायत भी मिली है। लोग अपने सहुलियत के लिए ऐप के जरिए बुकिंग करने की प्राथमिकता दे रहे हैं। 

READ MORE- Google-Samsung का नया GPU टूल लॉन्च! जानिए डेवलपर्स के लिए क्यों है खास 

ऐप से मिलती हैं कई सुविधाएं 

Indian Oil ONE ऐप से गैस बुकिंग आसान हो गई है। उपभोक्ता सिलेंडर बुक कर सकते हैं। डिलीवरी का स्टेटस भी देख सकते हैं। गैस कनेक्शन की जानकारी भी ऐप में मिल जाती है। शिकायत दर्ज करना भी आसान है। इसी बीच Ministry of Petroleum and Natural Gas ने गैस कनेक्शन को लेकर नया निर्देश जारी किया है। एक घर में PNG और LPG दोनों कनेक्शन नहीं रखे जा सकते। अगर घर में PNG है तो LPG कनेक्शन हटाना होगा। 

READ MORE- TikTok को टक्कर देने आया Disney+ का नया फीचर Verts 

डिजिटल बुकिंग का बढ़ता ट्रेंड 

UAE और ओमान जैसे खाड़ी देशों के जहाज दूसरे देशों को जरूरी नैचुरल गैस नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इस समस्या के चलते लोग विभिन्न तरह से LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं। जानकारों की माने तो आने वाले समय में गैस बुकिंग पूरी तरह डिजिटल हो सकती है। मोबाइल ऐप से बुकिंग तेज और आसान हो सकता है। इसी कारण LPG से जुड़े ऐप्स के प्रति लोगों का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। 

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

साउंड बजाओ, दुश्मन भगाओ… Miks है Valorant का नया DJ Agent!
Previous Story

साउंड बजाओ, दुश्मन भगाओ… Miks है Valorant का नया DJ Agent!

Latest from Business