Truecaller New Update: इनदिनों Online Fraud और स्कैम कॉल्स ने लोगों को परेशान करके ऱख दिया है। स्कैमर रोज कोई न कोई हथकंडे को अपनाकर लोगों खातों से पैसा उड़ाने प्रयास करता है। घर बूढ़े माता- पिता और बच्चों के हाथ में भी मोबाइल रहता ऐसे में यह और भी बढ जाता है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए Truecaller ने एक नया और अनोखा फीचर लॉन्च किया है। जिससे अब परिवार का एक सदस्य ग्रुप एडमिन बनकर बाकी सदस्यों की संदिग्ध कॉल्स पर नजर रख सकेगा। इतना ही नहीं, अगर कोई कॉल फ्रॉड लगती है तो एडमिन उस कॉल को दूर से ही खत्म भी कर सकता है। तो आइए जानते हैं फैमली के लिए उपयोगी फीचर के बारे में।
अब Truecaller के नए फीचर से परिवार को फ्रॉड कॉल से बचाना होगा आसान…जानिए कैसे एडमिन को चल जाएगा संदिग्ध कॉल का पता।
परिवार के लिए अहम सुरक्षा फीचर
इस फीचर का उपयोग कर Truecaller में एक फैमिली ग्रुप बनाया जा सकता है। अधिकतम पांच सदस्य जुड़ सकते हैं। इस ग्रुप में से ही एक व्यक्ति एडमिन का रोल अदा करेगा। इसके अलावा अन्य सदस्यों को आने वाली संभावित फ्रॉड कॉल्स के बारे में भी अलर्ट उन्हें प्राप्त होगा। इसका मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों और कम तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाना है। Truecaller के प्रोडक्ट प्रमुख Kunal Dua का कहना है कि हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। इसी को ध्यान रखकर इस फीचर को तैया किया गया है।
READ MORE- गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटर
विश्वभर में शुरू हुआ लॉन्च की प्रक्रिया
बता दें कि Truecaller ने इसकी टेस्टिंग कुछ चुनिंदा देश में सीमित स्तर पर किया था। जिसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा। इसके बाद कंपनी ने इसे पूरे विश्व में लॉन्च करने की योजना बनाई। इस फीचर विश्वस्तर पर लॉन्च किया जा रहा है जिसमें भारत भी शामिल है। भारत में कंपनी के लिए सबसे बड़ा बाजार है। उन्हें लगता है कि इस फीचर से काफी यूजर्स को फायदा मिल सकता है। फिलहाल यह सुविधा Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि iOS पर केवल अलर्ट की सुविधा दी गई है।
READ MORE- क्या ईरान अपनी मिसाइल में चीन के GPS का इस्तेमाल कर रहा है?
बुजुर्गों की सुरक्षा प्राइवेसी का ख्याल
इन सब के अलावे सबसे बड़ी खासियत यह है कि Android डिवाइस पर सदस्य एडमिन को कुछ अतिरिक्त जानकारी देखने की अनुमति भी दे सकते है। जैस, फोन की बैटरी, साइलेंट मोड की जानकारी। इससे परिवार के सदस्य बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं। सही समय पर संपर्क कर सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि एडमिन को अन्य सदस्यों की निजी जानकारी तक पूरी पहुंच नहीं होगी। वह न तो उनकी सामान्य कॉल हिस्ट्री देख सकेगा और न ही SMS रिकॉर्ड। इस तरह सुरक्षा के साथ-साथ यूजर्स की प्राइवेसी भी सुरक्षित रखी गई है।
READ MORE- गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटर
Truecaller के प्रोडक्ट प्रमुख Kunal Dua के अनुसार आज लगभग हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। ऐसे में यह फीचर लोगों को स्कैम कॉल्स से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
