Facebook Marketplace में AI की एंट्री

Facebook Marketplace में AI की एंट्री, अब खुद देगा खरीदारों को जवाब

6 mins read
7 views
March 13, 2026

Meta AI Auto Reply: Facebook Marketplace खरीद- बिक्री करना और स्मार्ट हो गया है। Meta AI की मदद से कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो सेलर्स और खरीदारों दोनों का समय बचाएंगे। कंपनी इस तकनीक को बहुत सोच-समझकर लाया है। उनका कहना है कि यह ग्राहकों के सवालों का जबाव देगा। उन्हें कुछ ही सकेंड में प्रोडक्ट की लिस्टिंग भी तैयार करके दे देगा। तो आइए जानते हैं इस फीचर के खासियत के बारे में।

Meta AI के नए फीचर्स से Facebook Marketplace पर ऑनलाइन खरीद करना होगा और आसान…जानिए कैसे करता है काम।

AI देगा ग्राहकों के सवालों का जवाब

एआई के आने के बाद चैटिंग से लेकर शॉपिंग तक में बदलाव ही बदलाव नजर आ रहा है। हर तरफ एआई की धूम मची हुई है। मेटा भी इसका भरपूर उपयोग करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने Facebook Marketplace में AI Auto Reply फीचर आनलाइन शॉपिंग को काफी आसान बनाने का प्रयास किया है। यह फीचर प्रोडक्ट की कीमत, उपलब्धता, लोकेशन और विवरणके आधार पर मिनटों में ग्राहकों जानकारी दे सकता है।

लिस्टिंग बनाना हुआ बेहद आसान

इस इससे बिक्रेता को बार-बार एक जैसे सवालों का जवाब देने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। किसी प्रोडक्ट की फोटो अपलोड करते ही Meta AI अपने आप उसका ड्राफ्ट लिस्टिंग तैयार कर सकता है। सबसे बड़ी बात यह आसपास बिक रहे समान सामान के आधार पर AI संभावित कीमत का सुझाव भी दे सकता है। जिससे ग्रहको को खरीददारी करने में काफी सहुलियत होगा।

READ MORE- Amazon ने लॉन्च किया Sassy पर्सनैलिटी फीचर…जानें इसके हैरान करन्वाले खूबियां

सेलर के प्रोफाइल की जानकारी

इसके अलावे पारदर्शिता का भी ध्यान रखा गया है। अब ग्राहक को बिक्रेता के बारे में उसके प्रोफाइल का छोटा सारांश भी दिखेगा। जिसमें उस व्यक्ति के बारे में बताएगा कि यह कितने समय से Facebook पर है। Marketplace पर उसकी रेटिंग है। इन सभ चीजों को देखने के बाद ग्राहकों में विश्वास पैदा होगा।

READ MORE- SC में खत्म होगा इंसानी दखल? AI बनेगा नया ‘मास्टर ऑफ रोस्टर’

शिपिंग और ऑर्डर ट्रैकिंग भी आसान

वहीं, बिक्रेता के लिए एक और खास बात यह है कि विक्रेता अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग में शिपिंग का ऑप्शन भी जोड़ सकते हैं। प्री-पेड शिपिंग लेबल बना सकते हैं। एक ही डैशबोर्ड से सभी ऑर्डर को ट्रैक कर भी कर सकेंगे। इससे दूर तक के ग्राहकों के बीच पकड़ मजबूत होगी।

Meta AI को Marketplace में शामिल करने का एकमात्र उद्देश्य प्लेटफॉर्म को ज्यादा यूजर्स फ्रैंडली बनाना है। इससे आनेवाले समय में मार्केटिंग करने तौर-तरीका काफी बदला हुआ नजर आ सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

विटालिक ने X पर एक पोस्ट में सुझाव दिया है कि यूजर्स एक सीक्रेट कोड वर्ड सेट करें।
Previous Story

लुटेरों से बचाएगा यह सीक्रेट ‘कोड वर्ड’

Next Story

सोने से बना AirPod केस देखा है कभी? यहां देखें पहली फोटो

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss