Google Maps Ask Maps feature: अगर आप Google Maps का अधिक इस्तेमाल करते हैं। तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Google ने अपने Google Maps में नया AI बेस्ड फीचर Ask Maps को लॉन्च किया शुरू किया है। यह फीचर यूजर्स रास्ता बताने के साथ-साथ बातचीत के माध्यम से उनके कठिन से कठिन सवालों का जबाव देगा। इसके लिए बाहर से किसी दूसरे ऐप की मदद लेने की जरूर भी नहीं पड़ेगी। तो आइए जानते हैं इस फीचर के खूबियां के बारे में विस्तार से।
Google Maps यूजर्स के लिए Google ने जबरदस्त फीचर लॉन्च किया है…जिससे सीधे चैट करके जगह, होटल, पार्क से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे।
AI देगा आपके सवालों का जवाब
इस फीचर की खासियत यह है कि अब सीधे Maps से सवाल पूछ सकते हैं। मान लिजिए की आपके मोबाइल की बैटरी खत्म होने के कगार पर है। आप चाहते हैं कि किसी पब्लिक प्लेस या भीड़भाड़ वाले इलाके से हटकर चार्जिंग की व्यवस्था हो तो उसकी जानकारी भी आपको सुझा सकता है। यानी Maps अब आपके जरूरत के हिसाब से समाधान निकालेगा।
घूमने की प्लानिंग में भी मदद करेगा।
आप या कोई यूजर छुट्टियों पर कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो उसमें भी यह फीचर आपको काफी मदद करेगा। यह आपको उस शहर के घूमने लायक जगह का नाम बताएगा। अनुमानित समय और वहां के लोगों के सलाह को भी दिखाएगा ताकि आप वहां जानें से पहले तमाम जानकारी से अवगत हो सकें।
READ MORE- JP Morgan पर लगा क्रिप्टो घोटाले में मदद करने का आरोप
बातोबातों में मिलेगा पर्सनल सुझाव
इस फीचर की खास बात यह है चैट की तरह काम करेगा। यूजर एक सवाल पूछने के बाद उसी बातचीत में आगे और सवाल भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको बुलेट प्वाइंट के माध्यम से भी समझाने की कोशिश करेगा। कस्टम मैप भी दिखेगा, जिससे यूजर आसानी से अपने विकल्प देख सकेंगे।
READ MORE- सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी
फोटो सहित रेस्टोरेंट की तमाम जानकारी
आपका पता होगा कि एआई के पास विशाल डेटा का भंडार है। वो इसी का इस्तेमाल कर आपको अधिक से अधिक जानकारी मुहैय्या कराने की कोशिश करती है। इसके पास दुनियाभर के करोड़ों स्थानों की जानकारी और लाखों यूजर्स के रिव्यू हैं। इसलिए यह आपको फोटो सहित रेस्टोरेंट की तमाम जानकारी बुकिंग का विकल्प भी बता सकता है।
भारत में शुरू हुआ नया फीचर
Ask Maps फिलहाल अमेरिका और भारत में Android और iOS पर Google Maps ऐप के जरिए जारी किया जा रहा है। कंपनी की माने तो जल्द ही इसे डेस्कटॉप वर्जन पर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा
