Grok Imagine में वो सब चलेगा जो R-रेटेड फिल्मों में होता है’

‘Grok Imagine में वो सब चलेगा जो R-रेटेड फिल्मों में होता है’

4 mins read
1 views
March 13, 2026

Elon Musk Grok Imagine: AI की दुनिया में एक बार फिर एलन मस्क ने हलचल मचा दी है। 12 मार्च को मस्क ने X पर एक पोस्ट किया है, जिसने टेक की दुनिया में बहस छेड़ दी। उन्होंने लिखा कि अगर कोई कंटेंट R-रेटेड फिल्म में चल सकता है तो वो Grok Imagine में भी चलेगा।

एलन मस्क ने X पर ऐलान किया कि Grok Imagine में R-रेटेड फिल्मों जैसा कंटेंट बनाने की अनुमति होगी। यह बयान AI कंटेंट की आजादी और सुरक्षा को लेकर बड़ी बहस छेड़ गया है।

Grok Imagine है क्या?

Grok Imagine एलन मस्क की कंपनी xAI का एक AI टूल है, जो X पर मौजूद Grok चैटबॉट का हिस्सा है। इसमें यूजर्स टेक्स्ट लिखते हैं और AI उससे तस्वीरें बना देता है। यह टूल काफी पॉपुलर है, लेकिन विवादों में भी रहा है।

R-रेटेड मतलब क्या होता है?

अमेरिका में फिल्मों की रेटिंग होती है। R-रेटेड फिल्मों में हिंसा,स, एडल्ट और इंटेंस सीन होते हैं, लेकिन एक सीमा के अंदर। मस्क का कहना है कि यही सीमा Grok Imagine के लिए भी है।

READ MORE: फ्रांस ने Elon Musk की X कंपनी पर छापेमारी की

पहले क्या हुआ था?

पहले Grok Imagine कई बार विवादों में फंसा था। लोगों ने इससे असली लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद कंपनी ने कुछ फीचर्स पर पाबंदी लगाई और कुछ को पेड फीचर बना दिया, लेकिन अब मस्क ने साफ कर दिया है कि R-रेटेड कंटेंट की अनुमति रहेगी।

READ MORE: Elon Musk बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

बाकी AI कंपनियों से यह कितना अलग है?

OpenAI और Google जैसी कंपनियां अपने AI टूल्स में एडल्ट कंटेंट पर बहुत सख्त पाबंदी लगाती हैं। मस्क अक्सर इन्हें ज्यादा सेंसर करने वाला बताते हैं। उनका मानना है कि AI को ज्यादा आजादी मिलनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा और अलग-अलग देशों के कानूनों का क्या?

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Anthropic ने AI के खतरों को समझने के लिए लॉन्च किया नया इंस्टीट्यूट
Previous Story

Anthropic ने AI के खतरों को समझने के लिए लॉन्च किया नया इंस्टीट्यूट

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss