LPG-संकट-के-बीच-बढ़ी-इंडक्शन-की-डिमांड-Amazon-से-Blinkit-तक-स्टॉक-खाली

LPG संकट के बीच बढ़ी इंडक्शन की डिमांड, Amazon से Blinkit तक स्टॉक खाली!

4 mins read
14 views
March 12, 2026

Cooking Gas Shortage: ईरान का झगड़ा अब सीधे हमारी रसोई तक आ पहुंचा है। लोगों के मन में एक ही डर है कि कहीं गैस सिलेंडर मिलना बंद हो गया तो खाना कैसे बनेगा? इसी डर ने पूरे देश में इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री को आसमान पर पहुंचा दिया। अब Amazon, Flipkart से लेकर Blinkit, Instamart और Zepto तक इंडक्शन कुकटॉप का स्टॉक नहीं बचा है।

सिर्फ दो दिन में 30 गुना बिक्री?

Amazon India ने खुद बताया कि सिर्फ दो दिनों के अंदर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री 30 गुना बढ़ गई। मतलब जो चीज पहले एक महीने में बिकती थी वो अब दो दिन में बिक रही है। Flipkart का भी यही हाल है, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री 4 से 5 गुना उछल गई है। दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तो हालत और भी ज्यादा खराब है। बता दें कि बाकी इलेक्ट्रिक चीजें भी जमकर बिक रही हैं।

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में बढ़ी इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड

शहरों में लोग Blinkit, Instamart और Zepto पर जाकर इंडक्शन कुकटॉप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इन ऐप्स पर भी स्टॉक खत्म हो गया है। कई शहरों में तो ऑर्डर करने की कोशिश करो तो लिखा आता है आउट ऑफ स्टॉक। इससे लोग काफी परेशान हैं।

READ MORE: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

आखिर गैस की टेंशन क्यों है?

पश्चिम एशिया में जो लड़ाई चल रही है उसकी वजह से भारत में LPG की सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। ऊपर से सरकारी तेल कंपनियों ने गैस बेचने वालों को आदेश दिया है कि पहले अस्पतालों, स्कूलों और जरूरी जगहों को गैस दो। इसका मतलब यह हुआ कि घर के सिलेंडर की सप्लाई और कम होगी। बस यही सुनकर लोगों के होश उड़ गए और इलेक्ट्रिक कुकिंग की तरफ दौड़ पड़े।

READ MORE: आज 10 मिनट तक नहीं होगी कोई Food Delivery, जानें वजह

शेयर बाजार में भी जश्न

इस पूरे मामले का फायदा किचन अप्लायंस कंपनियों को खूब हो रहा है। Hawkins Cookers, Borosil, Bajaj Electricals और TTK Prestige जैसी कंपनियों के शेयर 13 फीसदी तक उछल गए हैं। निवेशकों को पता है कि जब तक गैस का संकट है तब तक इन कंपनियों की चांदी है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

OTT कंटेंट की चोरी अब पड़ेगा भारी, सरकार ने Telegram को दिया नोटिस
Previous Story

OTT कंटेंट की चोरी अब पड़ेगा भारी, सरकार ने Telegram को दिया नोटिस

AI बढ़ते क्रेज के बीच Google ने Fiber कारोबार को किया री-स्ट्रक्चर
Next Story

AI बढ़ते क्रेज के बीच Google ने Fiber कारोबार को किया री-स्ट्रक्चर

Latest from Latest news

Don't Miss