FBI का ताला टूटा, एप्सटीन की काली फाइलें हैकर के हाथ लगीं!

FBI का ताला टूटा, एप्सटीन की काली फाइलें हैकर के हाथ लगीं!

7 mins read
12 views
March 12, 2026

Jeffrey Epstein Investigation: अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI का सर्वर एक विदेशी हैकर ने तोड़ दिया और सीधे उन फाइलों तक जा पहुंचा जो दुनिया के सबसे चर्चित और विवादित अपराधी जेफ्री एप्सटीन की जांच से जुड़ी थीं। यह कारनामा 2023 में हुआ था। अब अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों और Reuters की रिपोर्ट ने इसे दुनिया के सामने रख दिया है।

2023 में एक विदेशी हैकर ने FBI के न्यूयॉर्क दफ्तर का सर्वर तोड़ दिया और एप्सटीन की जांच से जुड़ी फाइलों तक पहुंच गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि हैकर को खुद नहीं पता था कि वह FBI के सर्वर में घुसा है।

क्या था मामला

2023 में एक हैकर ने FBI के न्यूयॉर्क ऑफिस के सर्वर में सेंध लगा दी फिर अगले दिन FBI के एक एजेंट ने अपने कंप्यूटर पर एक टेक्स्ट फाइल देखी, जिसमें साफ लिखा था कि नेटवर्क हैक हो चुका है। बस यहीं से हड़कंप मच गया। अब सवाल यह था कि यह सर्वर खुला कैसे रहा?

दरअसल, FBI का एक एजेंट डिजिटल सबूतों को संभालने की प्रक्रिया में उलझा था और गलती से उसने सर्वर को असुरक्षित छोड़ दिया। हैकर ने इसी मौके का फायदा उठाया और अंदर घुस गया। यह कोई आम सर्वर नहीं था, यह FBI की उस फोरेंसिक लैब से जुड़ा था जो बच्चों के यौन शोषण के मामलों की जांच करती है।

हैकर खुद डर गया अंदर जाकर

हैकर को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह FBI के सर्वर में घुसा है। जब उसने सर्वर पर बच्चों के यौन शोषण की तस्वीरें देखीं, जो सबूत के तौर पर रखी हुई थीं, तो वह खुद कांप गया। उसने तुरंत एक मैसेज भेजा कि यार मैं बहुत परेशान हूं, मुझे यह सब देखकर धक्का लगा है और मैं इसकी जानकारी अधिकारियों को देना चाहता हूं। FBI ने यह मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने हैकर के साथ एक वीडियो कॉल सेट की और कैमरे पर अपने असली पहचान पत्र दिखाए। तब हैकर को समझ आया कि वह किस मुसीबत में फंस गया है।

READ MORE: Crypto इंडस्ट्री पर हैकर्स का कहर, अगस्त में 163 मिलियन डॉलर गायब

एप्सटीन की फाइलें इतनी अहम क्यों हैं?

जेफ्री एप्सटीन कोई आम आदमी नहीं था। वह एक अमीर फाइनेंसर था जिसके दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं, बिजनेसमैन और हस्तियों से गहरे रिश्ते थे। 2008 में उसने एक नाबालिग लड़की के साथ गंदे काम का जुर्म कबूल किया था।

2019 में उसे बच्चों की यौन तस्करी के बड़े आरोपों में दोबारा गिरफ्तार किया गया। उसी साल न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई। सरकार ने कहा आत्महत्या है, लेकिन दुनिया भर में लोग आज भी इस पर सवाल उठाते हैं। उसकी फाइलों में दुनिया के कई ताकतवर लोगों के नाम और कनेक्शन हो सकते हैं, इसीलिए इन फाइलों की इंटेलीजेंस वैल्यू बहुत ज्यादा है।

READ MORE: Base ब्लॉकचेन पर धोखा, हैकर्स ने किया वॉलेट खाली

अभी तक क्या पता चला?

हैकर ने फाइलें डाउनलोड कीं या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। हैकर का नाम और देश भी सामने नहीं आया। FBI का कहना है कि हैकर की पहुंच तुरंत काट दी गई, सर्वर सुरक्षित कर लिया गया और जांच अभी जारी है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

WhatsApp लाया प्री-टीन यूजर्स के लिए जबरदस्त फीचर
Previous Story

WhatsApp लाया प्री-टीन यूजर्स के लिए जबरदस्त फीचर…जानें इसकी खूबियां

OTT कंटेंट की चोरी अब पड़ेगा भारी, सरकार ने Telegram को दिया नोटिस
Next Story

OTT कंटेंट की चोरी अब पड़ेगा भारी, सरकार ने Telegram को दिया नोटिस

Latest from Cybersecurity

Don't Miss