China AI ban: चीन में तकनीक और एआई टूल्स को कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कार्यालय, कंपनी और बैंक में OpenClaw AI टूल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित किया है। उन्हें डर है यह टूल्स कहीं देश के संवेदनशील डेटा को लीक न कर दे।
चीन में OpenClaw AI पर लगा पांबदी…सरकारी संस्थानों से लेकर व्यक्तिगत उपकरणों भी इस टूल का इस्तेमाल न करने की सलाह। जानिए कैसे करता है यह काम।
OpenClaw AI समान्य चैटबॉट नहीं
OpenClaw AI किसी साधारण चैटबॉट की तरह नहीं है। यह एआई टूल्स की उन्नत श्रेणी में आता है।जिसे एआई एजेंट तौर पर जाना जाता है। यह सवालों का जवाब देने के अलावा कंप्यूटर पर कई काम भी कर सकता है। मैसेजिंग एप्स जैसे WhatsApp से जुड़ सकता है। आपके लिए होटल बुक कर सकता है।
डेटा और सुरक्षा को लेकर चिंताएं
OpenClaw AI द्वारा कंप्यूटर पर नियंत्रण लेने की क्षमता को लेकर चीन की चिंता बढी हुई है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह टूल यूजर के ईमेल, मैसेज और कंप्यूटर फाइलों तक पहुंच मांगता है। इसके अलावे यह इंटरनेट के माध्यम से बाहरी दुनिया से जुड़ भी सकता है। जिससे Data Leak का खतरा बढ़ सकता है। खतरनाक कोड या वायरस भी ला सकता है। यही वजह है कि चीनी प्रशासन इसे अपनी सुरक्षा के लिए इसे खतरनाक मान रही है।
READ MORE- क्या अब AI डेटा सेंटर खुद पैदा करेंगे बिजली? जानिए कौन बना सहारा
सरकारी और सैन्य नेटवर्क में प्रतिबंध
रिपोर्ट की माने तो सरकार ने सभी सरकारी और बैंकिंग संस्थानों के कर्मचारियों को इससे दूर रहने को कहा है। साथ ही, व्यक्तिगत उपकरणों में भी इसका उपयोग नहीं करने को कहा है। इतना ही नहीं सेना से जुड़े परिवारों को भी सतर्क किया है। उन्हें इस टूल का इस्तेमाल करने से रोका गया है। प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील डेटा को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है।
READ MORE- US कोर्ट ने Perplexity AI का Amazon एक्सेस रोका
कंपनियों और शेयर बाजार पर असर
OpenClaw AI पर पाबंदी का असर चीन की बड़ी टेक कंपनियों पर भी देखा गया है। Tencent और MiniMax जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। MiniMax ने तो हालही में MaxClaw नामक एआई एजेंट लॉन्च किया था। जिसकी वैल्यू अरबों डॉलर में आंकी जा रही थी।
चीनी सरकार के द्नारा OpenClaw AI पर पाबंदी लगाना टेक कंपनियों के लिए चिंता का कारण बन सकता है। ऐसे एआई कंपनी किस तरह से सिचुएशन को हैडल करेगी। यह देखनेवाली बात होगी।
