Anthropic के AI ने शेयर बाजार में मचाई तबाही, मस्क बने विजेता

Anthropic के AI ने शेयर बाजार में मचाई तबाही, मस्क बने विजेता

5 mins read
9 views
March 5, 2026

Anthropic AI: पिछले महीने Anthropic के नए AI टूल ने शेयर बाजार में अरबों डॉलर की बर्बादी कर दी। सॉफ्टवेयर, साइबर सिक्योरिटी, लीगल टेक और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा गिरे। रिपोर्ट कहती है कि दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से सिर्फ दो लोगों की संपत्ति इस बाजार की तबाही से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई।

Anthropic के AI टूल ने फरवरी में शेयर बाजार में तबाही मचाई। Jeff Bezos को 26 अरब डॉलर का नुकसान हुआ जबकि Elon Musk ने 64 अरब डॉलर कमाए।

Jeff Bezos को हुआ सबसे बड़ा झटका

फरवरी में Amazon के शेयर 12% गिर गए। इससे Jeff Bezos की संपत्ति एक झटके में 26 अरब डॉलर घट गई और वह घटकर अनुमानित 224 अरब डॉलर रह गई। यह इस पूरे महीने का सबसे बड़ा नुकसान था। Google के सह-संस्थापक Larry Page भी उन पांच अमेरिकी टेक हस्तियों में शामिल रहे जिन्होंने फरवरी में 20 अरब डॉलर या उससे ज्यादा गंवाए। Alphabet, Amazon, Meta और Oracle सभी के शेयर इस दौरान गिरे।

लिस्ट में सिर्फ दो लोगों ने बदली पोजीशन

टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। सिर्फ दो लोगों ने अपनी जगह बदली। Warren Buffett नौवें स्थान पर आ गए जबकि Zara के सह-संस्थापक Amancio Ortega दसवें स्थान पर खिसक गए। इन दोनों समेत कुल सिर्फ चार लोग ऐसे रहे जिनकी संपत्ति फरवरी में बढ़ी।

Read More: AI डील पर बवाल: अब निगरानी नहीं करेगा OpenAI!

Elon Musk ने एक महीने में कमाए 64 अरब डॉलर

इस पूरी उथल-पुथल के बीच Tesla CEO एलन मस्क सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। उन्होंने अकेले फरवरी में 64 अरब डॉलर कमाए और साल की शुरुआत से अब तक 100 अरब डॉलर से ज्यादा जोड़ लिए। 1 मार्च तक उनकी कुल संपत्ति अनुमानित 839 अरब डॉलर पहुंच गई।

क्या Musk बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

अक्टूबर 2025 में Musk की संपत्ति 500 अरब डॉलर थी। दिसंबर 2025 में यह 600 और फिर 700 अरब डॉलर को पार कर गई। फरवरी 2026 में यह 800 अरब डॉलर के पार हो गई। अब Musk और Larry Page के बीच का अंतर आधे ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा है क्योंकि Page की संपत्ति घटकर 257 अरब डॉलर रह गई। SpaceX के आने वाले IPO से Musk के दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की उम्मीद और भी मजबूत हो गई है।

READ MORE: Claude AI विवाद: Anthropic के आरोपों पर Elon Musk का पलटवार

1 मार्च तक दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर

  • Elon Musk
  • Larry Page
  • Sergey Brin
  • Jeff Bezos
  • Mark Zuckerberg
  • Larry Ellison
  • Bernard Arnault
  • Jensen Huang
  • Warren Buffett
  • Amancio Ortega

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

आसमान से 150 Mbps! Starlink V2 लाएगा 5G जैसा इंटरनेट
Previous Story

आसमान से 150 Mbps! Starlink V2 लाएगा 5G जैसा इंटरनेट

OpenAI-Anthropic से दूरी बना रहा Nvidia! जानें पूरा मामला।
Next Story

OpenAI-Anthropic से दूरी बना रहा Nvidia! जानें पूरा मामला।

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss