Google Home में AI की एंट्री, एक कमांड में पूरा कंट्रोल

Google Home में AI की एंट्री, एक कमांड में पूरा कंट्रोल

5 mins read
6 views
March 3, 2026

Google Home Gemini: स्मार्ट होम तब ही सफल माना जाता है जब एक कमांड में सब कुछ सटीक काम करे। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए Google ने Gemini for Home में बड़े सुधार किए हैं। इस अपडेट का फोकस नए फीचर्स से ज्यादा, डेली के इस्तेमाल को ज्यादा भरोसेमंद बनाना है। तो आइए जानते हैं अपडेट के बारें में विस्तार से।

Google Home यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब होम में दिखेगा Gemini का पॉवर…जानिए Live Search फीचर के साथ आने के बाद और कितना स्मार्ट हुआ।

अब कमांड समझने में कम होगी गलती

पहले Turn off the kitchen बोलने पर कभी-कभी लाइट के साथ दूसरे डिवाइस भी बंद हो जाते थे। अब सिस्टम सिर्फ संबंधित लाइट्स को ही टार्गेट करेगा। Turn off all the lights कमांड भी अब आपके घर तक सीमित रहेगी। Gemini अब डिवाइस के नाम पर नहीं, इसके प्रकार और कॉन्टेक्स्ट पर ध्यान देगा। लोकेशन पहचानने के लिए Home ऐप में दर्ज पते का सख्ती से उपयोग होगा।

READ MORE–  अब नेटवर्क होगा AI से लैस! Qualcomm का Wi-Fi 8 और 6G मास्टरप्लान तैयार

बातचीत होगी ज्यादा सहज

यूज़र्स की शिकायत थी कि Gemini बीच में ही बात काट देता है। कंपनी के अनुसार अब ऐसे मामलों में बड़ी कमी आई है। कंपनी का दावा है कि अब वॉइस इंटरैक्शन ज्यादा प्राकृतिक लगेगा। नोट्स, रिमाइंडर और टाइमर जैसे कमांड्स की विश्वसनीयता में भी काफी सुधार किया गया है। यूज़र द्वारा बनाए गए रूटीन भी अब ज्यादा स्थिर तरीके से ट्रिगर हो पाएगी।

READ MORE-  30 मिलियन पार करते ही पीएम मोदी बनें नंबर वन

कैमरा, म्यूजिक और नेटवर्क में सुधार

अपडेटेड Gemini मॉडल्स बेहतर जवाब देंगे। Nest Cameras के साथ Live Search फीचर प्रीमियम यूज़र्स को घर की मौजूदा स्थिति से जुड़े सवाल पूछने की सुविधा देगा। नए गानों के लिए सपोर्ट भी मजबूत हुआ है। साथ ही Nest x Yale Lock सपोर्ट अब व्यापक रूप से उपलब्ध है। Nest Wifi Pro को मार्च 2026 अपडेट के साथ बेहतर मेश परफॉर्मेंस मिल रही है। नए ऑटोमेशन ट्रिगर्स और स्मार्ट बन गया है।

इस प्रकार से देखें तो यह अपडेट Google Home को एक ज्यादा समझदार और भरोसेमंद AI-आधारित स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म की ओर ले जाता है। जो आनेवाले दिनों और कारगर सिद्ध हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ध्यान दें! 6 महीने में बंद होगा Anthropic AI का सरकारी इस्तेमाल
Previous Story

ध्यान दें! 6 महीने में बंद होगा Anthropic AI का सरकारी इस्तेमाल

हर्ष गोयनका ने चेतावनी दी है कि अगले 7 सालों में AI कई आम नौकरियों को प्रभावित कर सकता है
Next Story

AI के दौर में 9 नौकरियां खतरे में, अभी से हो जाएं तैयार, देखें List

Latest from Apps