30 मिलियन पार करते ही पीएम मोदी बनें नंबर वन

30 मिलियन पार करते ही पीएम मोदी बनें नंबर वन

5 mins read
7 views
March 3, 2026

PM Modi YouTube 30 Million: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने YouTube पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ सब्सक्राइबर पार कर लिए हैं। इसके साथ ही वे YouTube पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बन गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने YouTube पर 30 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार कर इतिहास रच दिया है, जानिए कैसे वे सोशल मीडिया पर सबसे आगे निकल गए।

YouTube पर सबसे आगे पीएम मोदी

30 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ पीएम मोदी ने अन्य वैश्विक नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है। दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो हैं, लेकिन उनके सब्सक्राइबर पीएम मोदी के मुकाबले लगभग एक-चौथाई ही हैं। अगर तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करें, तो अंतर और भी बड़ा है। पीएम मोदी के सब्सक्राइबर ट्रंप से सात गुना से ज्यादा हैं।

भारत के अंदर भी उनकी बढ़त साफ दिखाई देती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुकाबले उनके लगभग तीन गुना ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। यह दिखाता है कि आधुनिक राजनीति में सोशल मीडिया एक बहुत मजबूत माध्यम बन चुका है।

READ MORE: YouTube ने सर्च फीचर्स में किया बड़ा बदलाव

इंस्टाग्राम पर भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड

YouTube से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर भी नया इतिहास रचा था। उन्होंने 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स पार कर लिए, जो किसी भी विश्व नेता के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था और तब से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है।

READ MORE: 2026 में नए रूप में दिखेगा YouTube, नील मोहन ने बताई 4 बात

इंस्टाग्राम पर दूसरे स्थान पर डोनाल्ड ट्रंप हैं, जिनके करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद इंडोनेशिया के प्रबोवो सुबियान्टो, ब्राजील के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, तुर्की के रेसेप तैयप एर्दोगन और अर्जेंटीना के जेवियर मिली जैसे नेता आते हैं, लेकिन उनके आंकड़े काफी कम हैं। भारत में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगभग 16.1 मिलियन और राहुल गांधी के करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो पीएम मोदी से काफी पीछे हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

डिफेंस डील पर घिरे सैम ऑल्टमैन, OpenAI समझौते की भाषा में करेंगे बड़ा बदलाव
Previous Story

डिफेंस डील पर घिरे सैम ऑल्टमैन, OpenAI समझौते की भाषा में करेंगे बड़ा बदलाव

Apple iOS 27 में Core ML की जगह नया फ्रेमवर्क
Next Story

iOS 27 में AI का बड़ा धमाका, Core ML की होगी छुट्टी!

Latest from Tech News

Don't Miss