Gorilla Glass Ceramic 3: Smartphone यूजर्स की सबसे बड़ी चिंता होती है। हाथ से फिसलते ही स्क्रीन का चटक जाना। इसी समस्या का समाधान लेकर आई है Corning, जिसने अपना अब तक का सबसे मजबूत प्रोटेक्टिव ग्लास Gorilla Glass Ceramic 3 लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह नया ग्लास डिवाइस की मजबूती को एक नए स्तर पर ले जाएगा। तो आइए जानते हैं इस ग्लास की खासियत विस्तार से।
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर, Corning का दावा, नया Ceramic 3 ग्लास बार-बार गिरने पर रहेगा मजबूत…जानिए कैसे हो सकता है यह संभव?
बार-बार गिरने पर भी कायम मजबूती
Corning के लैब टेस्ट के मुताबिक, यह ग्लास एक मीटर की ऊंचाई से अस्फाल्ट जैसी सतह पर कम से कम 20 बार गिरने के बाद भी सुरक्षित रहा। इतना ही नहीं, दो मीटर से अधिक ऊंचाई से कंक्रीट जैसी सख्त सतह पर गिरने की स्थिति में भी यह अपना मजबूती बरकरार रखने कामयाब रहा। यानी डेली के झटकों और हादसों में यह स्क्रीन को बेहतर सुरक्षा सकता है।
READ MORE- गुजरात में भारत की पहली चिप फैक्ट्री शुरू, Micron का बड़ा कदम
टिकाऊपन पर बढ़ता फोकस
आज के दौर में स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में Screen Protection और भी काफी महत्वपूर्ण हो गई है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले काफी महंगी आती है। जिसे वहन कर पाना आसान नहीं होता। मजबूत ग्लास रिपेयर लागत को कम करेगा ही। साथ ही साथ डिवाइस की लाइफ भी बढ़ा सकता है। Gorilla Glass Ceramic 3 इसी दिशा में काम करने पर फोकस कर रहा है।
READ MORE- Android यूज़र्स के लिए खुशखबरी! आ गया कॉलिंग का अंदाज़ बदलनेवाले फीचर
फोल्डेबल फोन से होगी शुरुआत
फिलहाल, इसे बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस Motorola RAZR Fold की कवर स्क्रीन पर सबसे पहले नजर आएगा। इस डिवाइस को CES 2026 में पेश किया गया था। जहां इसकी डिजाइन और इनोवेशन ने काफी ध्यान खींचा। बाद में अन्य मॉडलों में आ सकती है। लेकिन यह बात अभी साफ नहीं हुआ है। टेक जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में प्रीमियम सेगमेंट के कई फोन इस नई सुरक्षा तकनीक को अपना सकते हैं।
यानी अब स्मार्टफोन कंपनियां अब सिर्फ फीचर्स और कैमरा ही नहीं, बल्कि मजबूती को भी प्राथमिकता दे रही हैं। जिसका सीधा फायदा यूजर्स को ही होनेवाला है।
