एयर इंडिया के इन रूट्स पर मिलेगी Free WiFi सर्विस

7 mins read
709 views
WiFi
January 2, 2025

एयर इंडिया ने अपनी कुछ फ्लाइटों में यात्रियों को मुफ्त WiFi सुविधा देने का ऐलान किया है। यात्री एक साथ कई डिवाइस पर WiFi का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Air India WiFi Internet: टाटा समूह की एयर इंडिया डोमेस्टिक उड़ान मार्गों पर WiFi सेवा शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। एयर इंडिया ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यात्री घरेलू रूट्स पर Airbus A350, Boeing 787-9 और चुनिंदा Airbus A321 Neo विमानों पर WiFi इंटरनेट कनेक्टिविटी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि इसमें यात्रियों को 10,000 फीट की ऊंचाई पर ही इंटरनेट सेवा मिलेगी।

इन डिवाइस में कर सकेंगे इंटरनेट का यूज

एयर इंडिया अपने यात्रियों को एक साथ कई डिवाइस पर WiFi यूज करने की सुविधा देगी। यानी कि यात्री उड़ान के दौरान अपने लैपटॉप और स्मार्टफोन से इंटरनेट कनेक्ट कर सकेंगे। एयर इंडिया की यह सुविधा iOS या Android सिस्टम वाले लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन जैसी सभी डिवाइस के लिए उपलब्ध होगी। इसका यूज करने के लिए यात्रियों को अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा।

इन रूटों पर पहले से मिल रही इंटरनेट सेवा

एयर इंडिया पहले से ही न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर जैसे अपने अंतरराष्ट्रीय रूटों पर फ्री WiFi सेवा प्रदान कर रही है। हालांकि, घरेलू उड़ानों में यात्रियों को इंटरनेट की यह सुविधा पहली बार मिलेगी। बता दें कि एयर इंडिया ने घरेलू रूटों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत की है। टाटा समूह की यह एयरलाइन धीरे-धीरे अपने बेड़े के अन्य विमानों में भी यह सुविधा प्रदान करने की योजना बना रही है।

क्या बोले एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर

एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा ने कहा कि कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का अभिन्न अंग बन गई है। कुछ के लिए, यह वास्तविक समय में जानकारी शेयर करने की सुविधा के बारे में है, जबकि कुछ लोगों के लिए यह अधिक उत्पादकता और दक्षता के बारे में है।

उन्होंने कहा कि किसी का उद्देश्य जो भी हो, हमें विश्वास है कि हमारे मेहमान वेब से जुड़ने के विकल्प की सराहना करेंगे और इन विमानों पर नए एयर इंडिया के अनुभव का आनंद लेंगे।

क्यों दी जा रही फ्लाइट में इंटरनेट सेवा

सुरक्षा कारणों से पहले फ्लाइट में यात्रियों को इंटरनेट की सुविधा नहीं दी जाती थी, लेकिन अब तकनीक काफी एडवांस हो गई है, जिसकी वजह से फ्लाइट में भी अब यात्रियों को इंटरनेट दिया जाएगा। फ्लाइट में यात्रियों को इसकी काफी जरूरत भी होती है। यही वजह है कि एयर इंडिया अपनी फ्री WiFi सेवा का विस्तार करने की योजना बना रही है।

कैसे करें फ्लाइट में इंटरनेट का यूज

  • अपने डिवाइस पर WiFi चालू करें।
  • एयर इंडिया WiFi नेटवर्क पर क्लिक करें।
  • अपना PNR और लास्ट नेम दर्ज करें।
  • इसके बाद आप मुफ्त इंटरनेट सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ChatGPT
Previous Story

क्यों सेफ नहीं है ChatGPT? न करें ये 3 गलतियां

Ransomware
Next Story

‘Ransomware’ क्यों बना है जनता और सरकार का दुश्मन, जानें

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss