Apple Pay India: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल भुगतान के साथ अब एक और बड़ा नाम जुड़ने वाला है। टेक दिग्गज Apple अपनी मोबाइल वॉलेट सेवा Apple Pay को भारत में लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 2026 के मध्य तक भारतीय यूजर्स को यह प्रीमियम पेमेंट प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो सकता है।
ICICI, HDFC और Axis Bank से बातचीत के बीच Apple Pay की भारत में एंट्री की खबरें तेज हैं। जानिए इससे यूजर्स और बाजार पर क्या असर पड़ेगा।
Visa के बाद दूसरी सबसे बड़ी पेमेंट सेवा
विश्वस्तर पर Apple Pay पहले ही एक मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। यह सेवा 800 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों के लिए 9.5 ट्रिलियन से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस कर चुकी है। जिससे यह Visa के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पेमेंट प्रोसेसिंग सेवा बन गई है। भारत में एंट्री के साथ इसके दायरे में और बड़ा विस्तार देखने को मिल सकता है।
भारतीय बैंकों के साथ बातचीत तेज
रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ICICI Bank, HDFC Bank और Axis Bank जैसे प्रमुख निजी बैंकों से बाचचीत कर रही है। इन साझेदारियों के जरिए Apple Pay को भारतीय बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। जिससे यूजर्स सीधे अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड को वॉलेट से लिंक कर सकें।
READ MORE- भारत में लॉन्च हुआ Pomelli, Google AI से मिलेगा ब्रांड को नई पहचान
बदले नियमों ने खोला रास्ता
Reserve Bank of India ने डिजिटल भुगतान के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशनकी अनुमति दे दी है। जिससे Apple की भारत में एंट्री का रास्ता आसान हुआ है। इससे पहले अधिकतर भुगतान वन-टाइम पासवर्ड, OTP के जरिए होते थे। नए नियम Apple के सिक्योरिटी मॉडल के अनुकूल हैं, जो बायोमेट्रिक सत्यापन पर आधारित है।
READ MORE- AI रेस में सबसे आगे Nvidia, कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्यों अहम है भारत का बाजार
भारत इस समय दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते Digital Payment बाजारों में शामिल है। 750 मिलियन से अधिक स्मार्टफोन यूजर्स, बेहद सस्ता इंटरनेट डेटा और सरकार की डिजिटल इंडिया पहल ने कैशलेस ट्रांजैक्शन को नई रफ्तार दी है। ऐसे माहौल में Apple Pay की एंट्री कंपनी के लिए बढ़ियां मौका हो सकता है।
iPhone बिक्री को मिल सकता है बूस्ट
भारत में Apple Pay का लॉन्च करने का दूसरा वजह यह भी कहा माना जा रहा है कि देश में iPhone की मांग बढ़ी है और इसक् आने के बाद रफ्तार और बढ़ सकती है। फिलहाल भारत में iPhone की बाजार हिस्सेदारी लगभग 10% तक पहुंच चुकी है, और यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है। कंपनी लागातार रिटेल स्टोर खोलती जा रही है।
अगर Apple Pay की एंट्री तय समय पर होती है, तो यह न सिर्फ डिजिटल पेमेंट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा, बल्कि भारत में Apple के प्रीमियम ब्रांड इमेज को भी नई मजबूती देगा।
