DeepSeek ने Huawei को दी बढ़त, अमेरिकी चिप दिग्गज रह गए पीछे

DeepSeek ने Huawei को दी बढ़त, अमेरिकी चिप दिग्गज रह गए पीछे

6 mins read
133 views
February 26, 2026

DeepSeek Huawei Partnership: चीन की AI कंपनी DeepSeek एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले साल अपने कम लागत वाले AI मॉडल से ग्लोबल टेक बाजार को चौंकाने के बाद अब कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप मॉडल V4 को लेकर अलग रणनीति अपनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, DeepSeek ने इस बार लॉन्च से पहले अपने मॉडल का एक्सेस प्रमुख अमेरिकी चिप कंपनियों को नहीं दिया।

चीन की AI कंपनी DeepSeek ने अपने नए V4 मॉडल को लॉन्च से पहले Nvidia और AMD के साथ साझा नहीं किया, जानें क्यों यह फैसला अमेरिका-चीन टेक तनाव को और बढ़ा सकता है।

Nvidia और AMD को नहीं मिला प्री-रिलीज एक्सेस

आमतौर पर AI कंपनियां बड़े मॉडल लॉन्च से पहले हार्डवेयर पार्टनर्स को सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराती हैं, ताकि उनके चिप्स के अनुसार प्रदर्शन बेहतर बनाया जा सके। खासकर Nvidia और AMD को ऐसे मामलों में पहले से जानकारी दी जाती है, लेकिन इस बार DeepSeek ने यह परंपरा तोड़ दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने V4 मॉडल का शुरुआती एक्सेस घरेलू कंपनियों को दिया, जिनमें Huawei Technologies भी शामिल है। चीनी चिप निर्माताओं को कई हफ्तों का अतिरिक्त समय मिला ताकि वे अपने प्रोसेसर के अनुसार मॉडल को बेहतर बना सकें। यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि DeepSeek पहले Nvidia की तकनीकी टीम के साथ मिलकर काम कर चुकी है। ऐसे में इंडस्ट्री में इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

READ MORE: भारत में Nvidia GeForce Now लॉन्च, बिना महंगे PC के खेलें गेम्स

क्या है इसके पीछे की रणनीति?

टेक विश्लेषक Ben Bajarin ने कहा है कि Nvidia और AMD पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उनका मानना है कि अधिकतर कंपनियां DeepSeek के मॉडल को मुख्य उपयोग की बजाय बेंचमार्किंग के लिए इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नए AI कोडिंग टूल्स के कारण अब ऑप्टिमाइजेशन का समय महीनों से घटकर कुछ हफ्तों में सिमट गया है। कुछ विशेषज्ञ इसे चीन की बड़ी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि यह कदम अमेरिकी हार्डवेयर और एआई मॉडल को चीन में कमज़ोर करने की कोशिश हो सकता है।

READ MORE: चीन को अभी नहीं मिली Nvidia की H200 AI चिप!

एक्सपोर्ट कंट्रोल पर बढ़ता तनाव

इसी बीच AI चिप निर्यात को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ा है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि DeepSeek का नया मॉडल चीन में Nvidia के एडवांस Blackwell चिप्स पर ट्रेन किया गया, जो अमेरिकी निर्यात नियमों का उल्लंघन हो सकता है। यह भी कहा गया कि कंपनी तकनीकी संकेत हटाकर यह दिखाने की कोशिश कर सकती है कि मॉडल Huawei चिप्स पर तैयार हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI रेस में सबसे आगे Nvidia, कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Previous Story

AI रेस में सबसे आगे Nvidia, कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Perplexity Computer लॉन्च: AI अब खुद करेगा पूरा काम
Next Story

Perplexity Computer लॉन्च: AI अब खुद करेगा पूरा काम

Latest from Tech News

Don't Miss