YouTube Premium Lite: ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग की दुनिया में YouTube ने अपने किफायती Premium Lite प्लान को और आकर्षक बना दिया है। अब इस प्लान में बैकग्राउंड प्ले और वीडियो डाउनलोड जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं, जिससे कम कीमत में ज्यादा वैल्यू मिलने लगी है। तो आइए जानते हैं यूजर्स के लिए कितने फायदेमंद साबित होनेवाली है।
YouTube यूजर्स के लिए जरूरी खबर… कम दाम में ज्यादा सुविधा! YouTube Premium Lite अब देने जा रहा है जबरदस्त सुविधा। जानिए विस्तार से।
क्या मिलेगा और क्या नहीं?
Premium Lite ज्यादातर नॉन-म्यूजिक वीडियो से विज्ञापन हटा देता है। लेकिन यह पूरी तरह एड-फ्री अनुभव नहीं देता। YouTube Music पर अभी भी विज्ञापन रहेंगे। वहीं Shorts में भी एड दिखाई देंगे। यानी यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होनेवाली है जो म्यूजिक की बजाय सामान्य वीडियो कंटेंट ज्यादा देखते हैं।
Premium प्लान से कितना अलग?
दूसरी ओर, YouTube Premium सभी वीडियो, म्यूजिक समेत से विज्ञापन हटा देता है। इसके साथ Jump Ahead, Queueing और Continue Watching जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। जिससे यूजर्स को देखने का अलग ही आनंद मिलता है।
READ MORE– अब आप तय करेंगे क्या सुनाएगा Spotify, ला रहा जबरदस्त फीचर
महंगे प्लान तक सीमित थे फीचर्स
अब तक बैकग्राउंड में वीडियो चलाने और ऑफलाइन डाउनलोड करने का विकल्प केवल YouTube Premium सब्सक्राइबर्स को मिलता था। अमेरिका में Premium Lite की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह है। वहीं फुल Premium प्लान के लिए 13.99 डॉलर प्रति माह चुकाने पड़ते हैं। नए अपडेट के बाद Lite प्लान और भी प्रतिस्पर्धी हो गया है।
READ MORE– AI Impact: AMD-Meta की 60 बिलियन डॉलर डील
रोलआउट शुरू, लेकिन इंतजार बाकी
YouTube ने बताया है कि Premium Lite में जोड़े गए नए फीचर्स का रोलआउट शुरू हो चुका है। हालांकि, सभी सब्सक्राइबर्स तक यह अपडेट पहुंचने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि क्या यह कदम ज्यादा यूजर्स को Lite प्लान की ओर आकर्षित कर पाता है।
