WhatsApp Scheduled Messages: Messaging की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। WhatsApp एक ऐसे धांसू फीचर लाने जा रहा है। जिससे आपका मैसेज तय तारीख और समय पर अपने-आप भेजा जाएगा। न देर रात जगने की चिंता और न हीं जरूरी मैसेज भूलने की चिंता रह जाएगी। यानी बस मैसेज टाइप कीजिए, टाइम सेट कीजिए और बाकी काम WhatsApp पर छोड़ दीजिए। अगर कंपनी का यह अपडेट लॉन्च होता है, तो चैटिंग की दुनिया में यह एक बदलाव देखने को मिल सकता है।
WhatsApp का नया अपडेट यूजर्स के लिए ला सकता है बड़ा बदलाव, WhatsApp iOS बीटा में मैसेज शेड्यूलिंग फीचर पर काम कर रहा है। जानें कैसे करेगा काम।
बीटा वर्जन में दिखा नया फीचर
दरअसल, इस नए फीचर का खुलासा WABetaInfo ने किया है। उन्होंने अपने रिपोर्ट में बताया है कि iOS के बीटा वर्जन 26.7.10.72 में Scheduled Messages नाम से एक अंडर-डेवलपमेंट टूल देखा गया है। हालांकि यह अभी टेस्टिंग फेज में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन यह माना जा रहा है कि जल्द ही फीचर को रोलऑउट किया जा सकता है।
READ MORE– भारत की बड़ी कंपनियां ही नहीं, अब AI स्टार्टअप्स पर Nvidia की नजर
प्रोफेशनल कम्युनिकेशन की ओर बढ़ता डेग
इस फीचर का मकसद सिर्फ सुविधा बढ़ाना नहीं, बल्कि डिजिटल कम्युनिकेशन को ज्यादा प्रोफेशनल बनाना भी है। यूजर मैसेज टाइप करने के बाद उसकी डिलीवरी की तारीख और समय सेट कर सकेगा। तय समय पर मैसेज अपने आप संबंधित चैट में पहुंच जाएगा, चाहे वह पर्सनल चैट हो या ग्रुप। जिससे नाते- रिश्तेदारों की शिकायतें भी कम हो जाएंगी।
READ MORE– ‘6G सिर्फ स्पीड नहीं, AI से होगा असली बदलाव’
Scheduled Messages पर रहेगा पूरा कंट्रोल
खास बात यह है कि शेड्यूल किए गए मैसेज एक अलग सेक्शन में दिखेंगे, जिससे यूजर उन्हें ट्रैक कर सकेगा। अगर मन बदल जाए या जानकारी अपडेट करनी हो, तो डिलीवरी से पहले मैसेज को एडिट या डिलीट करने का विकल्प भी मिल सकता है। यानी पूरा कंट्रोल यूजर्स के हाथ
अगर यह फीचर पब्लिक रोलआउट तक पहुंचता है, तो यह WhatsApp को सिर्फ इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि एक स्मार्ट कम्युनिकेशन टूल में बदल सकता है।
