Google AI Photoshoot feature: डिजिटल दौर में प्रोडक्ट की अच्छी फोटो ही उसकी असली पहचान बन चुकी है। लेकिन हर छोटे व्यापारी के लिए महंगा कैमरा, लाइटिंग सेटअप और स्टूडियो बुक करना आसान नहीं होता। इसी चुनौती को समझते हुए Google Labsन ने अपने AI प्लेटफॉर्म Pomelli में एक ऐसा फीचर जोड़ा है, जो साधारण तस्वीरों को प्रोफेशनल लुक दे सकता है।
मोबाइल से ली गई तस्वीर को प्रोफेशनल लुक देने वाला Google का जबरदस्त फीचर अब चुनिंदा देशों में उपलब्ध। जानें इसकी खासियत और फायदे।
मोबाइल से ली फोटो भी बनेगा घांसू
Pomelli का नया Photoshoot फीचर यूज़र्स को अपने प्रोडक्ट की सामान्य फोटो अपलोड करने की सुविधा देता है। इसके बाद AI उस तस्वीर को इस तरह एडिट करता है कि वह सीधे विज्ञापन, सोशल मीडिया या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल की जा सके। खास बात यह है कि इसके लिए किसी तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं होती।
बिना सेटअप के स्टूडियो जैसा असर
अब प्रोडक्ट के पीछे सही बैकग्राउंड ढूंढने या लाइटिंग ठीक करने की चिंता नहीं। यह टूल खुद ही बैकग्राउंड तैयार कर सकता है। चाहे वह लक्ज़री मार्बल टॉप हो, सॉफ्ट लिविंग रूम एंबियंस या क्लीन स्टूडियो ग्रेडिएंट। AI रोशनी की दिशा और उसकी तीव्रता को भी नए माहौल के अनुसार ढाल देता है, जिससे तस्वीर कृत्रिम नहीं बल्कि प्राकृतिक लगे।
READ MORE- ट्रंप के UFO संकेत से Aliens मीम कॉइन 100 गुना उछला
डिटेलिंग पर खास फोकस
सिर्फ बैकग्राउंड बदलना ही नहीं, बल्कि यह फीचर शैडो को संतुलित करता है, टेक्सचर को उभारता है और छोटी-छोटी डिटेल्स को और स्पष्ट बनाता है। इससे प्रोडक्ट की क्वालिटी और प्रीमियम अपील दोनों निखरकर सामने आती हैं। तैयार टेम्पलेट्स की मदद से कुछ ही समय में पूरा कैटलॉग बनाया जा सकता है।
READ MORE- भारत में नए AI नियम लागू, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होंगे जिम्मेदार
ब्रांड की पहचान के अनुरूप इमेज
Pomelli की खासियत यह भी है कि यह आपकी Website या ब्रांड थीम को समझकर उसी के अनुसार विजुअल तैयार करता है। अगर आपकी ब्रांडिंग मिनिमल, कलरफुल या एलिगेंट है, तो Artificial Intelligence उसी स्टाइल को फॉलो करेगा। इससे हर इमेज में एक जैसी ब्रांड पहचान बनी रहती है।
ई-कॉमर्स युग का स्मार्ट समाधान
यह नया Photoshoot फीचर अभी अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे और देशों में भी रोलआउट किया जाएगा। यह टूल उन स्टार्टअप्स, होम-बेस्ड बिजनेस और ऑनलाइन सेलर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जो कम बजट में प्रोफेशनल क्वालिटी हासिल करना चाहते हैं।
