Snapseed iPhone Update

अब iPhone में मिलेगा फिल्म कैमरा वाला फील…जानें फीचर

5 mins read
217 views
February 19, 2026

Snapseed iPhone Update: iPhone यूज़र्स के लिए मोबाइल फोटोग्राफी का अनुभव अब और मजेदार होने वाला है। Google ने अपने पॉपुलर फोटो एडिटिंग ऐप Snapseed में ऐसा अपडेट दिया है, जो इसे सिर्फ एडिटर नहीं बल्कि एक पावरफुल कैमरा ऐप में बदल देता है। नया Snapseed कैमरा अब प्रो-लेवल मैनुअल कंट्रोल और क्लासिक फिल्म लुक के साथ आता है। तैयारी चल रही है।

iPhone पर Snapseed का नया कैमरा फीचर मुफ्त उपलब्ध, Android वर्जन में भी जल्द अपडेट आने की तैयारी।

एडिटर से कैमरा ऐप तक का सफर

अब तक Snapseed को लोग फोटो एडिटिंग के लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन नए अपडेट के बाद ऐप के अंदर ही डेडिकेटेड कैमरा आइकन मिल गया है। यानी अब अलग से कैमरा ऐप खोलने की जरूरत नहीं। सीधे Snapseed में फोटो क्लिक करें और तुरंत एडिट करें।

PRO मोड, पूरा कंट्रोल आपके हाथ

Snapseed का नया PRO मोड उन यूज़र्स के लिए है। जो फोटोग्राफी पर पूरा नियंत्रण चाहते हैं। इसमें ISO, Shutter Speed और Focus जैसे मैनुअल कंट्रोल दिए गए हैं। खास बात यह है कि डायल-स्टाइल इंटरफेस इसे पुराने कैमरों जैसा फील देता है। फ्लैश और ज़ूम कंट्रोल की नई पोज़िशनिंग भी यूज़र्स को आसान एक्सेस देती है।

READ MORE-  Perplexity ने छोड़ा AI विज्ञापन मॉडल, यूजर ट्रस्ट को दी प्राथमिकता

रेट्रो फिल्म कैमरा जैसा अनुभव

Snapseed कैमरा की सबसे खास बात है इसका रियल-टाइम फिल्म Emulsion Feature। इसमें कई नामचीन ब्रॉडों जैसी क्लासिक फिल्म स्टाइल्स से प्रेरित फिल्टर मिलते हैं। फिल्म बदलते समय रिवाइंड एनिमेशन इसे और भी रेट्रो टच देता है। मानो आप डिजिटल नहीं, एनालॉग कैमरा चला रहे हों।

वापिस लौटने का विकल्प भी

इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा है फुल एडिटिंग स्टैक। हर फोटो एडिट हिस्ट्री सेव होती है। आप इफेक्ट बदल सकते हैं। सेटिंग्स एडजस्ट कर सकते हैं। या पूरी तरह ओरिजिनल पर लौट सकते हैं। कैमरा व्यूफाइंडर के लिए अलग-अलग कलर थीम Editor, Dusk, Negative, Steel, Haze और Depthका विकल्प भी दिया गया है।

READ MORE-  भारत ने AI जिम्मेदारी अभियान में बनाया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Snapseed 3.15.0 अभी iPhone के लिए App Store पर मुफ्त उपलब्ध है। Android यूज़र्स के लिए भी जल्द नया डिज़ाइन और फीचर्स लाने की तैयारी चल रही है। लेकिन इन सारी बातों को जानने के बाद अब सवाल यह है, क्या Snapseed आपका डिफॉल्ट कैमरा ऐप बन जाएगा?

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

GTA Online अपडेट: 2X बाइकर कमाई, 3X स्टंट रेस और धमाकेदार छूट
Previous Story

GTA Online अपडेट: 2X बाइकर कमाई, 3X स्टंट रेस और धमाकेदार छूट

OpenAI और Anthropic के CEO ने India AI summit में सहयोग का इशारा तोड़कर अलग इशारे दिखाए
Next Story

AI Summit 2026: ऑल्टमैन-अमेडेई का यह Video क्योंं हो रहा वायरल ?

Latest from Apps

Don't Miss