AI समिट की अवधि बढ़ी

19 को आम लोगों की एंट्री पर रोक! AI समिट की अवधि बढ़ी

5 mins read
204 views
February 18, 2026

India AI Summit date extended: नई दिल्ली में चल रहा भारत मंडपम इन दिनों Artificial Intelligence की दुनिया का बड़ा केंद्र बना हुआ है। देश-विदेश से उमड़ रही भीड़ और बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए India AI Impact Summit 2026 की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले यह आयोजन 20 फरवरी तक निर्धारित था। लेकिन अब इसे एक दिन और बढ़ाकर 21 फरवरी तक कर दिया गया है।

भारत मंडपम में चल रहे India AI Impact Summit 2026 की क्लोजिंग डेट आगे बढ़ी। जानिए क्यों बदली तारीख और कब तक चलेगा आयोजन।

उद्घाटन कार्यक्रम के कारण बदला शेड्यूल

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सेक्रेटरी S Krishnan के अनुसार कार्यक्रम के शेड्यूल में बदलाव सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi 19 फरवरी को समिट का उद्घाटन करेंगे। इस विशेष सत्र में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यही वजह है कि उस दिन एक्सपो आम लोगों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

READ MORE- ऑटोनॉमस AI टूल्स के बढ़ते असर पर US का कंट्रोल प्लान

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी से बढ़ी अहमियत

उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron समेत कई देशों के प्रमुखों की मौजूदगी प्रस्तावित है। अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम के कारण सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देना जरूरी है। ऐसे में आम जनता को काफी परेशानी हो सकती थी। हालांकि उनके उत्साह को देखते हुए एक दिन एक्सट्रा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

READ MORE- अब AI बनाएगा आपकी वेबसाइट! WordPress.com ने लॉन्च किया स्मार्ट असिस्टेंट

19 को एक्सपो आम दर्शकों के लिए बंद

समिट स्थल पर आने वाले डेलीगेट्स, अंतरराष्ट्रीय मेहमानों और सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों के कारण 19 फरवरी को एक्सपो आम दर्शकों के लिए बंद रहेगा। बता दें कि इस समिट में स्टार्टअप से लेकर बड़ी टेक कंपनियां तक अपने नए AI आधिरित तकनीक को पेश कर रहे हैं। इससे लोगों का आकर्षन बढ़ता जा रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई
Previous Story

पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई…अब कीनोट संबोधन पर टिकी निगाहें

भारत ने AI जिम्मेदारी अभियान में बनाया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’
Next Story

भारत ने AI जिम्मेदारी अभियान में बनाया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss