WordPress.com ने लॉन्च किया स्मार्ट असिस्टेंट

अब AI बनाएगा आपकी वेबसाइट! WordPress.com ने लॉन्च किया स्मार्ट असिस्टेंट

5 mins read
213 views
February 18, 2026

WordPress AI assistant: Website बनाने और मैनेज करने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं, और इसी दिशा में WordPress.com ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया AI assistant पेश किया है, जो अब सिर्फ साइट बनाने में ही नहीं, एडिटिंग, डिजाइन और कंटेंट तैयार करने में भी लगातार मदद करेगा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में और अधिक विस्तार से।

WordPress का नया AI फीचर साइट एडिटर, मीडिया लाइब्रेरी और टीम चैट में काम करेगा, जिससे वेबसाइट मैनेजमेंट पहले से आसान हो जाएगा।

डिजाइन और लेआउट में देगा सुझाव

नए AI Assistant की खासियत यह है कि यह यूजर की Website के लुक और स्ट्रक्चर को समझकर सुझाव देता है। यूजर फॉन्ट, कलर स्कीम और साइट के पूरे डिजाइन में बदलाव के लिए सीधे Chatbot से निर्देश दे सकते हैं। जिससे वेबसाइट को प्रोफेशनल लुक देना पहले से आसान हो गया है।

कंटेंट और इमेज पर भी AI का कंट्रोल

यह टूल सिर्फ डिजाइन तक सीमित नहीं है। AI Assistant टेक्स्ट को दोबारा लिखने, टोन बदलने और नई इमेज बनाने में भी मदद करता है। साथ ही, Media Library में मौजूद तस्वीरों को एडिट करने के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कंटेंट तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

READ MORE-  अडानी की AI में एंट्री, 100 अरब डॉलर का ब्लूप्रिंट तैयार

टीमवर्क को आसान बनाने की कोशिश

WordPress ने इस AI Assistant को अपने टीम चैट फीचर Block Notes के साथ भी जोड़ा है। इससे वेबसाइट पर काम करने वाली टीम सीधे चैट के दौरान ही AI की मदद ले सकती है। जिससे आइडिया शेयर करने और काम पूरा करने की गति बढ़ सकती है।

READ MORE-  DeepMind के CEO का खुलासा, आज की AI अभी भी अधूरी और ‘जैग्ड

किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर

यह नया फीचर फिलहाल Business और Commerce प्लान वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं, AI Builder से वेबसाइट बनाने वालों को यह सुविधा डिफॉल्ट रूप से मिलती है। कंपनी के मुताबिक ब्लॉक थीम्स के साथ यह टूल ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है।

वेबसाइट बनाने की प्रक्रिया होगी तेज

AI असिस्टेंट की शुरुआत दिखाती है कि Automattic वेबसाइट डेवलपमेंट को ज्यादा ऑटोमेटेड और आसान बनाना चाहता है। आने वाले समय में ऐसे टूल्स वेबसाइट डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन की पूरी प्रक्रिया को और तेज बना सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अमेरिका ने AI एजेंट्स के लिए नए मानक शुरू किए हैं
Previous Story

ऑटोनॉमस AI टूल्स के बढ़ते असर पर US का कंट्रोल प्लान

Nvidia-Meta के बीच बड़ी साझेदारी
Next Story

AI की रफ्तार होगी और तेज, Nvidia-Meta के बीच बड़ी साझेदारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss