AI Agent Standards: AI अब तेजी से ऐसे एजेंट्स की ओर बढ़ रही है जो लंबे समय तक खुद निर्णय लेकर काम कर सकते हैं। Clawdbots, Moltbots जैसे वायरल सिस्टम, जिन्हें अब OpenClaw कहा जा रहा है, इस बदलाव का उदाहरण हैं। इसी बढ़ती तकनीकी जटिलता को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए National Institute of Standards and Technology ने नई पहल शुरू की है।
अमेरिका ने AI एजेंट्स के लिए नए मानक शुरू किए हैं। OpenClaw जैसे ऑटोनॉमस टूल्स की सुरक्षा, भरोसे और संगत संचालन के लिए ये नियम जरूरी हैं।
AI एजेंट स्टैंडर्ड्स इनिशिएटिव क्या है?
NIST के Center for AI Standards and Innovation ने AI Agent Standards Initiative लॉन्च की है, जिसे NIST की Information Technology Laboratory का समर्थन प्राप्त है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे मानक विकसित करना है, जिनसे AI एजेंट सुरक्षित, भरोसेमंद और व्यापक रूप से अपनाए जा सकें।
The future of AI is agentic, and America is leading the way to make it secure and interoperable.
A new AI Agent Standards Initiative is launching this week @NIST to drive industry-led standards and open protocols that build trust and advance innovation. https://t.co/bS5oqvU8iu
— Director Michael Kratsios (@mkratsios47) February 18, 2026
असली चुनौती तब शुरू होती है
AI टूल डेमो में शानदार दिखते हैं, लेकिन जैसे ही वह ईमेल, कैलेंडर, ऑनलाइन शॉपिंग या कंपनी के आंतरिक डेटा तक पहुंचते हैं उसमें समस्याएं सामने आने लगती हैं। बंद वातावरण में एजेंट स्मार्ट लगते हैं, लेकिन वास्तविक दुनिया में सुरक्षा, अनुमति और डेटा एक्सेस बड़ी चुनौती बन जाते हैं।
सुरक्षित और भरोसेमंद उपयोग क्यों जरूरी?
CAISI के अनुसार, इस पहल का लक्ष्य है कि अगली पीढ़ी के AI एजेंट उपयोगकर्ताओं की ओर से सुरक्षित रूप से काम करें, भरोसे के साथ अपनाए जा सकें और डिजिटल सिस्टम के साथ आसानी से काम करें। अगर हर कंपनी अपने अलग नियम बनाएगी, तो तकनीकी अव्यवस्था बढ़ेगी और उपयोगकर्ताओं को असंगत सिस्टम से जूझना पड़ेगा। NIST का मानना है कि भरोसे और इंटरऑपरेबिलिटी की कमी नवाचार को धीमा कर सकती है।
READ MORE: AI Governance Guidelines 2026: 7 सूत्रों के साथ सुरक्षित और स्मार्ट डिजिटल भारत की शुरुआत
AI एजेंट अभी क्या कर सकते हैं?
NIST के अनुसार, मॉडर्न AI एजेंट अब घंटों तक स्वायत्त रूप से काम कर सकते हैं, कोड लिख और ठीक कर सकते हैं, ईमेल और कैलेंडर मैनेज कर सकते हैं और ऑनलाइन सामान खरीद सकते हैं जैसे काम कर सकते हैं, लेकिन जैसे ही एजेंट आपके बी हाल्फ पर काम करते हैं, तो कई सवाल उठते हैं।
तीन मुख्य क्षेत्रों पर फोकस
CAISI, ITL और National Science Foundation सहित अन्य साझेदार तीन प्रमुख क्षेत्रों पर काम करेंगे।
- उद्योग-नेतृत्व वाले मानक
- ओपन सोर्स प्रोटोकॉल
- सुरक्षा और पहचान अनुसंधान
READ MORE: OKX ने मॉल्टा लाइसेंस से यूरोप में क्रिप्टो पेमेंट्स बढ़ाए
आगे की योजना
NIST सार्वजनिक सुझावों, बैठकों और लिसनिंग सेशंस के जरिए लोगों और उद्योग से प्रतिक्रिया लेगा। CAISI अप्रैल से विभिन्न क्षेत्रों में AI एजेंट अपनाने की चुनौतियों पर चर्चा शुरू करेगा।
