Bitcoin Institutional Investment: निवेशक और टीवी पर्सनैलिटी Kevin O’Leary ने हाल ही में बिटकॉइन की कीमत में आई लगभग 50% गिरावट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह गिरावट सिर्फ सामान्य बाजार उतार-चढ़ाव नहीं है, बल्कि यह संकेत देती है कि बड़े संस्थागत निवेशक अब क्रिप्टो में अपनी रणनीति बदल रहे हैं।
kevin oleary ने बिटकॉइन की 50% गिरावट को सामान्य उतार-चढ़ाव से अधिक बताया, जानें क्यों संस्थागत निवेशक अब सतर्क हो रहे हैं और बाजार में क्या बड़ा बदलाव हो रहा है।
50% गिरावट नई नहीं, लेकिन संकेत बड़े
ओलेरी के अनुसार, बिटकॉइन में इतनी बड़ी गिरावट पहले भी कई बार देखी गई है। उन्होंने कहा कि बाजार में तेज गिरावट नया नहीं है, लेकिन इस बार कीमतों के पीछे बड़ा बदलाव हो रहा है। इतिहास बताता है कि बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के व्यवहार में स्थायी बदलाव देखने को मिलते हैं।
अक्टूबर की गिरावट बना टर्निंग पॉइंट
उन्होंने बताया कि असली बदलाव अक्टूबर की बड़ी गिरावट के बाद शुरू हुआ। उस समय बिटकॉइन तेजी से गिरा और अधिकांश अल्टकॉइन 80–90% तक टूट गए। कई छोटे टोकन अब तक संभल नहीं पाए हैं। इस घटना के बाद संस्थागत निवेशकों ने दोबारा आकलन किया है कि स्थिरता, रिटर्न और लिक्विडिटी वास्तव में कहां मौजूद है।
फोकस अब बिटकॉइन और एथेरियम पर
ओलेरी का कहना है कि संस्थागत निवेश अब मुख्य रूप से Bitcoin और Ethereum तक सीमित होता जा रहा है। उनका मानना है कि क्रिप्टो बाजार के अधिकांश संभावित लाभ और उतार-चढ़ाव का फायदा इन दो परिसंपत्तियों से ही मिल सकता है। यही कारण है कि कई Altcoins की मांग कम हो गई और वे बाजार से बाहर हो गए।
READ MORE: साउथ अफ्रीका ने रिटेल डिजिटल करेंसी को बताया गैरजरूरी
क्वांटम कंप्यूटिंग
हालांकि, ओलेरी लंबे समय के लिए Bitcoin को लेकर पॉजिटिव हैं, लेकिन उन्होंने एक नए जोखिम का क्वांटम कंप्यूटिंग जिक्र किया। उनका कहना है कि भविष्य में अगर क्वांटम कंप्यूटर ब्लॉकचेन सुरक्षा को तोड़ने में सक्षम हो गए, तो यह गंभीर चुनौती बन सकती है। फिलहाल यह खतरा सैद्धांतिक है, लेकिन बड़े निवेशक इसे ध्यान में रख रहे हैं।
READ MORE: क्रिप्टो बाजार में 864 मिलियन डॉलर का नुकसान
निवेश फिलहाल सीमित रहेगा
ओलेरी के अनुसार, इस अनिश्चितता के चलते संस्थागत निवेशक अभी बिटकॉइन में लगभग 3% तक ही निवेश रखेंगे। वे स्पष्टता आने तक सावधानी और अनुशासन बनाए रखेंगे। बिटकॉइन लगातार चार साप्ताहिक गिरावटों के बाद रिकवरी की कोशिश कर रहा है।
